" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

जगत फार्म के सामने सूरजपुर-कासना रोड पर भीड़भाड़ होगी खत्म,एपीजे स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग ने दिया प्रेजेन्टेशन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

नए सिरे से डिजाइन तैयार कराने में जुटा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर-कासना रोड पर जगत फार्म के सामने भीड़भाड़ को खत्म करने की कोशिश ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शुरू कर दी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इसकी नए सिरे से डिजाइन तैयार करा रहा है, जिसके फाइनल होते ही अमल शुरू करेगा। बृहस्पतिवार को प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण के समक्ष एपीजे स्कूल ऑफ आर्किटेक्ट एंड डिजाइन ने प्रस्तुतिकरण दिया। सीईओ ने संस्थान से एक सप्ताह में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। जगत फार्म ग्रेटर नोएडा की सबसे बड़ी मार्केट है। पूरे शहर से खरीदार यहां अपनी जरूरत के सामानों की खरीदारों के लिए आते हैं। सूरजपुर-कासना रोड के दूसरी तरफ तमाम इंस्टीट्यूट बने हुए हैं। उधर से बड़ी तादात में छात्र भी मार्केट आते हैं। वे रोड़ भी पार करते हैं। तमाम ऑटो वाले सवारी के इंतजार में वहीं खड़े रहते हैं। आसपास भीड़भाड़ जैसा नजारा बना होता है। पैदल व साइकिल सवारों को भी दिक्कत होती है। वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होती है। सीईओ के निर्देश पर परियोजना विभाग इसका हल निकालने की कोशिश कर रहा है। जगत फार्म के सामने फुटओवर ब्रिज बनाने के लिए प्राधिकरण प्रयासरत है। इसके अलावा वहां पर और क्या-क्या सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं, इस पर एपीजे स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग की चार सदस्यीय टीम ने सीईओ नरेंद्र भूषण के सामने प्रस्तुतिकरण दिया, जिसमें ऑटो स्टैंड बनाने, पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ, अलग-अलग बने साइकिल ट्रैक को जोड़ने आदि पर प्रस्तुतिकरण दिया। सीईओ ने संस्थान से एक सप्ताह में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। सीईओ ने उन सुझावों को समावेश करने को कहा, जिस पर शीघ्र अमल किया जा सके, ताकि वहां की दिक्कत को तत्काल दूर किया जा सके। इंस्टीट्यूट के सुझावों पर ग्रेटर नोएडा की ट्रैफिक सलाहकार संस्था राइट्स भी परीक्षण करेगी। प्रस्तुतिकरण के दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ अमनदीप डुली, महाप्रबंधक नियोजन मीना भार्गव, डीजीएम के.आर. वर्मा, वरिष्ट प्रबंधक ए.के. सक्सेना आदि मौजूद रहे जबकि इंस्टीट्यूट की तरफ से डॉ. बिपाशा कुमार, कनिका वर्मा, ज्योत्सना गौड़, कामिनी सिंह ने प्रस्तुतिकरण दिया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>