" data-ad-slot="">
Categories: HEALTH AND LIFSTYLE

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश में मेडिकल इनोवेशन और उद्यमिता को नई दिशा; GIMS बना राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति अपनाने की पहल करने वाला प्रदेश का पहला सरकारी मेडिकल संस्थान।

ग्रेटर नोएडा | चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता को संस्थागत रूप से बढ़ावा देने की दिशा में Government Institute of Medical Sciences (GIMS), ग्रेटर नोएडा ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। संस्थान की 11वीं गवर्निंग बॉडी बैठक, जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने की, में भारत सरकार की National Innovation and Startup Policy 2019 for Students and Faculty को अपनाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। यह निर्णय AIIMS नई दिल्ली द्वारा अपनी Faculty Entrepreneurship Policy प्रस्तुत किए जाने के लगभग एक सप्ताह बाद आया है। इस कदम के साथ GIMS उत्तर प्रदेश का पहला सरकारी मेडिकल संस्थान बनने की दिशा में अग्रसर है, जिसने मेडिकल विद्यार्थियों और फैकल्टी के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति को अपनाने की पहल की है।

मेडिकल विद्यार्थियों और फैकल्टी के लिए उद्यमिता के नए अवसर

इस नीति का उद्देश्य मेडिकल विद्यार्थियों, फैकल्टी सदस्यों, डॉक्टरों और शोधकर्ताओं को अपने विचारों, शोध एवं क्लिनिकल अनुभव को नवाचार, तकनीक और स्टार्टअप में परिवर्तित करने के लिए संस्थागत अवसर उपलब्ध कराना है। इससे अनुसंधान के व्यावसायीकरण, बौद्धिक संपदा संरक्षण, तकनीकी उद्यमिता और स्वदेशी मेडिकल डिवाइस एवं हेल्थकेयर समाधानों के विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। GIMS पहले से ही एक मजबूत मेडिकल इनोवेशन इकोसिस्टम विकसित कर रहा है। इसमें Centre for Medical Innovation (CMI), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग समर्थित इनक्यूबेशन पहल, BIRAC BioNEST तथा STPI MedTech Centre of Excellence के साथ सहयोग शामिल हैं। नई नीति इस मौजूदा व्यवस्था को और मजबूत करेगी। GIMS का उद्देश्य अस्पतालों में पहचानी गई स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों को डॉक्टरों, इंजीनियरों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और उद्यमियों के सहयोग से स्वदेशी तकनीकों, मेडिकल डिवाइस और प्रभावी हेल्थकेयर समाधानों में बदलना है।

-ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता, निदेशक, GIMS ग्रेटर नोएडा

“GIMS की गवर्निंग बॉडी द्वारा National Innovation and Startup Policy 2019 को अपनाने की मंजूरी चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक दूरदर्शी कदम है। मेडिकल संस्थानों की भूमिका केवल डॉक्टर तैयार करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उन्हें ऐसे नवाचारों और तकनीकों के विकास का केंद्र भी बनना चाहिए, जो स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक चुनौतियों का समाधान कर सकें। यह नीति हमारे विद्यार्थियों, फैकल्टी और शोधकर्ताओं को अपने विचारों को व्यावहारिक समाधानों में बदलने के लिए प्रोत्साहित करेगी। GIMS एक मजबूत और सहयोगात्मक इनोवेशन इकोसिस्टम विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

-डॉ. राहुल सिंह, CEO, Centre for Medical Innovation (CMI), GIMS

“यह निर्णय मेडिकल इनोवेशन और हेल्थकेयर उद्यमिता के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक अवसर खोलेगा। मेडिकल विद्यार्थियों, डॉक्टरों और फैकल्टी को भी वे अवसर मिलने चाहिए, जिनके माध्यम से वे अपने क्लिनिकल अनुभव, शोध और विचारों को स्टार्टअप एवं स्वदेशी मेडिकल टेक्नोलॉजी में बदल सकें। डॉक्टर केवल तकनीक के उपयोगकर्ता नहीं, बल्कि उसके विचार, डिजाइन, विकास और क्लिनिकल वैलिडेशन के सक्रिय भागीदार होने चाहिए।

हमारा विजन डॉक्टरों, इंजीनियरों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और उद्यमियों को एक मंच पर लाकर भारत की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के अनुरूप मेडिकल डिवाइस और हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी विकसित करना है। GIMS में पहले से स्थापित मेडिकल इनोवेशन और इनक्यूबेशन इकोसिस्टम को यह नीति नई संस्थागत शक्ति देगी। इससे क्लिनिकल समस्याओं को स्वदेशी समाधानों और सफल हेल्थटेक उद्यमों में बदलने का रास्ता और मजबूत होगा।”

GIMS: क्लिनिकल समस्याओं से स्वदेशी हेल्थटेक समाधानों तक

यह निर्णय GIMS को चिकित्सा शिक्षा और उपचार के साथ-साथ मेडिकल इनोवेशन, तकनीकी उद्यमिता और स्वदेशी हेल्थकेयर समाधानों के विकास का अग्रणी केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संस्थागत पहल है। GIMS का संदेश स्पष्ट है—चिकित्सा क्षेत्र में विचारों को नवाचार, नवाचार को तकनीक और तकनीक को उद्यम में बदलने के लिए अब विद्यार्थियों और फैकल्टी को नए अवसर मिलेंगे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Share
Published by
Samvad Express

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

4 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

5 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

6 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago

संविधान के मूल्यों को जीवन में आत्मसात करें, जन-जन तक पहुंचाएं : विनोद तावड़े

आईआईएमटी कॉलेज में संविधान गौरव दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, सांसद डॉ. महेश शर्मा समेत भाजपा…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>