" data-ad-slot="">

जीएनआईओटी में ‘निर्माण आईएएस’ के डायरेक्टर कमलदेव सिंह ने विद्यार्थियों को दिए सफलता का मंत्र

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। जी एनआईओ टी तकनीकी संस्थान (ग्रेटर नोएडा) में ‘करियर उत्कृष्टता’ पर वार्तालाप हेतु एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन राजेश गुप्ता, मुख्य अतिथि हरीश चंद्रा (डी. सी. पी. नोएडा) , कमलदेव सिंह ( निदेशक, निर्माण आईएएस संस्थान, मुखर्जी नगर, नई दिल्ली) , स्वदेश सिंह ( सी. ई. ओ. GIMS ), डॉ. धीरज गुप्ता (जी. एन. आई. ओ. टी. तकनीकी संस्थान) ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का आरंभ किया। निर्माण आईएएस अकादमी के डायरेक्टर कमलदेव सिंह ने विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र देते हुए बताया कि “निर्माण आईएएस अकादमी में आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा । प्रतियोगी छात्रों के लिए टाइम मैनेजमेंट सबसे अहम भूमिका निभाता है।” उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के गूढ़ और आसान रहस्य बताते हुए तीन A.A.A. के नियमों पर चलने की जरूरत बताई, पहला A. जिसका अर्थ है Aim लक्ष्य स्प्ष्ट होना चाहिए। दूसरे A. का तात्पर्य Action से है अर्थात हमारा प्लान तैयार होना चाहिए। वहीं तीसरे A. का तात्पर्य Attitude से है जो कि सकारात्मक होना चाहिए। कमलदेव सर ने बताया कि सिविल सेवा में सफल होने वाले 50 से 60% स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के होते हैं ।  निर्माण आईएएस ने लगातार प्रतिवर्ष अनेकों सफल अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया है ।

निर्माण आईएएस संस्थान के विद्यार्थियों ने सफलता के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। UPSC के 2021 के अंतिम रिजल्ट में चयनित हिन्दी माध्य्म से टॉपर रवि सिहाग के साथ 50 से अधिक विद्यार्थी निर्माण आईएएस से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं।  जी. एन. आई. ओ. टी. तकनीकी संस्थान के चेयरमैन राजेश गुप्ता ने मुख्य अतिथि हरीश चंद्रा एवं कमलदेव सिंह का विशेष आभार प्रकट किया और सभी विद्यार्थियों को अधिक से अधिक सिविल सेवा परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।  उन्होंने भविष्य में निर्माण आईएएस अकादमी और जी. एन. आई. ओ. टी. तकनीकी संस्थान के साझा मंच (कॉमन प्लेटफार्म) पर आने के स्प्ष्ट संकेत दिए । जिससे विद्यार्थियों को अधिक से अधिक गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हो सके।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>