ग्रेटर नोएडा,11 मार्च। नॉलेज पार्क-दो स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के प्रांगण में दिल्ली-एन सी आर क्षेत्र स्थित विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्यों के मध्य होनेवाली ‘सहोदय गोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ। इस आयोजन का शुभारंभ उपस्थित सभी सम्मानित प्रधानाध्यापकों- प्रधानाध्यापिकाओं के स्वागत तिलक से हुआ। साथ ही मधुर बैंड ध्वनि तरंगों से गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें पौधे अर्पित किए गए। तत्पश्चात विद्यालय प्रबंधिका कंचन एवं प्रधानाचार्या रैना कृष्णात्रेय एवं सम्मानित अतिथियों के करकमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया।
कोरोना संक्रमण के पश्चात पहली बार सामान्य तौर पर यह सामूहिक गोष्ठी आयोजित की गई। इस आयोजन में मुख्यतः विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम, उनके अध्ययन विषय व संबंधित समस्या व समाधान पर चर्चा की गई। साथ ही फाल्गुन माह के बासंती उत्सव ‘होली मिलन’ परंपरा को निभाते हुए, सभी लोगों ने परस्पर प्रेम का प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे को गुलाल लगाकर अग्रिम बधाई भी दिया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…