ग्रेटर नोएडा,18 दिसम्बर। सेक्टर ईटा-एक में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों के लिए पिछले 2 साल से चलाये जा रहे स्कूल बिगिनिंग के बच्चों को गर्म कपड़े वितरीत किये गये। ईस नेक काम में महिला शक्ति सामाजिक समिति की टीम के अतिरिक्त कई समाज सेवियों ने अपना सहयोग दिया। जिनमें समाजसेवी मनोज गर्ग,साधना गुप्ता,अंकीता,पत्रकार रोहित प्रियदर्शन का विशेश योगदान रहा। महिला शक्ति समाजाजिक समिति की अध्यक्षा साधना सिन्हा ने बताया कि महिला संगठन गरीब, असहाय और पीड़ित महिलाओं की आवाज उठाने के साथ उनका सहयोग करती रही है।






