महर्षि पाणिनि वेद-वेदांग विद्यापीठ (गुरुकुल) में सावन के सोमवार पर महामृत्युंजय भगवान का रुद्राभिषेक

महर्षि पाणिनि वेद-वेदांग विद्यापीठ (गुरुकुल) में सावन के सोमवार पर महामृत्युंजय भगवान का रुद्राभिषेक

ग्रेटर नोएडा,27 जुलाई। सेक्टर ईटा-एक स्थित महर्षि पाणिनि वेद-वेदांग विद्यापीठ (गुरुकुल) में सावन के सोमवार पर महामृत्युंजय भगवान का रुद्राभिषेक किया गया और निरोग एवं उत्कृष्ट जीवन की कामना की गई। रुद्राभिषेक के उपरांत गुरुकुल के संस्थापक आचार्य रविकांत दीक्षित ने बताया की इस श्रावण महोत्सव में  गुरुकुल के आचार्य एवं बटुकों के द्वारा भगवान महामृत्युंजय से सर्वजन कल्याण एवं निरोगतापूर्ण जीवन हेतु  प्रतिदिन गुरुकुल में रुद्राभिषेक एवं भगवान मृत्युंजय का अर्चन किया जाता है।

यदि भक्त संकल्प लेकर के भगवान मृत्युंजय की पूजा करते हैं तो इस इस वैश्विक महामारी काल में भी लोग अपने जीवन को प्रकृति  और संस्कृति को दैनिक व्यवहार में सम्मिलित करके  जीवन का आनंद ले सकते हैं। इस अवसर पर सोमवार को मुख्य यजमान इंजीनियर अरविंद सिंह ने गुरुकुल के संस्थापक रविकांत दीक्षित को इस पुनीत कार्य के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद किया।  गुरुकुल के आचार्य प्रेमकांत शर्मा,  रानी शर्मा, हरिओम शास्त्री, लखन मिश्रा,  प्रवीण, सागर,  सूर्यकांत शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *