रायन ग्रेटर नोएडा ने ऑल इंडिया ओपन स्केटिंग चैंपियनशिप जीती

ग्रेटर नोएडा,4 फरवरी। रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा के खिलाड़ियों ने स्केटिंग चैंपियंस में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बना चैम्पियन। भारत स्पोर्ट्स मैनेजमेंट ग्रुप में आयोजित ऑल इंडिया ओपन स्केटिंग चैंपियनशिप में भाग लिया। पूरे भारत से 22 से अधिक स्कूलों ने भाग लिया, जिसमें रायन इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा ने 7 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। स्वर्ण पदक पाने वालों में दक्ष प्रताप-4 एफ, गोरमा वांचू-4 ए, मिराया- 5 ई, अर्नव-5 सी, आकांक्षा-7 बी, आदित्य मिश्रा- 8 एफ, हर्षिता- 5 ए। रजत पदक- अक्षिता-4 ए, अंशराज मेहता -5 सी, रूपांशी- 5 बी, हितांशी- 5 ए, आदित्य जैमिनी -5 ए, सोनाक्षी- 5 सी, अक्षिता- 7 बी। कांस्य पदक पाने वालों में नव्या-3 ए, हर्षित-4 सी, श्रीस्ती-5 ई, आदित्य एस-6 जी। स्कूल की प्रधानाचार्या सुधा सिंह  ने सभी छात्रों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई और सराहना की और उन्हें अपने भविष्य के प्रयासों के लिए प्रेरित किया।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *