सीआईसीएसई बोर्ड 12वीं व 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, सेंट जोसेफ स्कूल के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

CICSE Board 12th and 10th exam results declared, St. Joseph's School students perform brilliantly

ग्रेटर नोएडा। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससी) ने गुरुवार को दसवीं (आईसीएसई) और बारहवीं (आईएससी) का परीक्षा परिणाम जारी किया। परीक्षा परिणाम को देखकर छात्र-छात्राओं की चेहरे पर ख़ुशी साफ दिखाई। ग्रेटर नोएडा के सेंट जोसेफ स्कूल और जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं के परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। अधिकतर बच्चों के 90 फीसदी से अधिक ही अंक हासिल किया।  सेंट जोसेफ स्कूल के प्रिंसिपल फादर जिप्सन पलाटी ने बताया कि इस बार दसवीं में 193 और बारहवीं में 145 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से दसवीं में 99.50 और बारहवीं में 100 फीसदी परीक्षा परिणाम रहे। इंटर साइंस वर्ग में वैष्णवी सिंह ने 97.75 फीसदी, कामर्स में परी रानी ने 95 फीसदी और लक्ष्मी यादव ने 98.2 फीसदी अंक हासिल किए। उन्होंने बताया कि दसवीं में पहले स्थान पर लक्ष्य भाटी एवं उन्नति यादव ने 96.6 अंक, दूसरे स्थान पर रोबी देवांशी साई ने 96.4 अंक,तीसरे स्थान पर आर्यन चौहान ने 96 अंक हासिल करके बाजी मारी। चौथा स्थान रुद्र पवार ने 94.40 अंक, पांचवां नम्रता वर्मा ने 94 प्रतिशत अंक हासिल किया। जबकि, बारहवीं में लक्ष्मी यादव ने 98.25 प्रतिशत अंक, वैष्णवी सिंह ने 97.75 अंक, शैलजा गोयल ने 97.50 अंक, वंशिका सिंह ने 97.25 अंक, वाणी तिवारी ने 96.25 अंक हासिल किया। दसवीं में सेंट जोसेफ स्कूल के लक्ष्य भाटी एवं उन्नति यादव ने 96.6 और बारहवीं में लक्ष्मी यादव ने 98.25 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी को फूल मालाएं पहनाकर मिष्ठान वितरित किए तथा सभी को सफलता की बधाइयां भी दीं।

CICSE Board 12th and 10th exam results declared, St. Joseph's School students perform brilliantly

वहीं जीसस मैरी एंड कांवेट स्कूल के प्रिंसिपल फादर साजी पालामाट्टोम ने बताया कि दसवीं में सभी 162 बच्चे अच्छे अंक से पास हुए। इसमें आर्या एवं उत्कर्ष चौधरी ने 97.4 अंक, तनिशा ने 96.8 प्रतिशत अंक, उत्कृष्ट मौर्या ने 96.2 प्रतिशत अंक, तनिष्ठा शर्मा ने 96 प्रतिशत और दृष्टि ने 94 प्रतिशत अंक के साथ टॉप फाइव में जगह बनाई। वहीं, बारहवीं में पहले स्थान पर अभिनंदन ने 96.25 अंक, दूसरे पर सुहानी सिंह ने 94.5 अंक, तीसरे पर अनिका गोयल ने 93.5 अंक, चौथे पर देवेश पटेल एवं रिदिमा माहेश्वरी ने 92.75 अंक, पांचवें पर हरमन ने 92.5 प्रतिशत अंक हासिल किए। दसवीं में आर्या रुद्रावल एवं उत्कर्ष चौधरी ने 97.4 और बारहवीं में अभिनंदन ने 96.25 अंक हासिल कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।

वहीं नोएडा के सेक्टर-135 स्थित श्रीराम मिलेनियम स्कूल के छात्र आर्यव चुघ ने 10वीं में 98.4 प्रतिशत और इसी स्कूल की ह्यूमिनिटी वर्ग की छात्रा ऐश्वर्या अरोड़ा ने 12वीं में सर्वाधिक 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गौतमबुद्ध नगर जिला टॉप किया। श्रीराम मिलेनियम स्कूल की प्रधानाचार्य उत्तरा सिंह ने बताया कि उनके यहां इस बार 12वीं में 81 व 10वीं में 103 विद्यार्थी पंजीकृत थे। दोनों कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। यहां तक कि दोनों ही कक्षाओं में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर उन्हीं के स्कूल के छात्र रहे।

 

आईसीएसई बोर्ड 10वीं में शीर्ष रैंक धारक

1-लक्ष्य भाटी & उन्नति यादव- 96.60%

2- रॉबी देवंशी साई- 96.40%

3- आर्यन चौहान- 96.00%

4- रुद्र पंवार- 94.40%

5- नम्रता वर्मा-94 %

6-अनन्या मिश्रा- 93.80%

7- तनु राठी और दीक्षा अग्रवाल- 93.60%

8-मोक्षदा शर्मा- 93.40%

9- प्रांजल द्विवेदी- 93.00%

10- अभिनव चौहान-92.80%

……………….

आईएससी बोर्ड 12वीं में शीर्ष छात्र

1-लक्ष्मी यादव-98.25%

2-वैष्णवी सिंह- 97.75%

3-शैलजा गोयल-97.50 %

4-वंशिका सिंह- 97.25 %

5- वाणी तिवारी- 96.25 %

6-रिद्धिमा शर्मा- 96.00 %

7-नंदिनी रसीद-95.50%

9-प्रांजल शर्मा-94.75

10- द्रोण कुमार और सार्थक खरब-94.25%

Spread the love
RELATED ARTICLES