जेपी पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद 2026–27 का गठन, विदयार्थियों को दी गयी जिम्मेदारी

JP Public School constitutes Student Council 2026-27, assigns responsibilities to students

ग्रेटर नोएडा। जेपी पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु वार्षिक इंवेस्टिचर सेरेमनी गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानाचार्या मीता भंडुला के मार्गदर्शन में हुआ, जबकि वाइस प्रेसिडेंट (एजुकेशन) कैप्टन आनंद कुमार समारोह में शामिल हुए। अपने संबोधन में प्रधानाचार्या मीता भंडुला ने कहा कि नेतृत्व अधिकार नहीं, बल्कि सेवा और उत्तरदायित्व का दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अपने पद को ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ निभाएँ।

मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. राजन कोचर, वीएसएम (वरिष्ठ सलाहकार, संघ लोक सेवा आयोग एवं सदस्य, डिफेंस एडवाइजरी बोर्ड, टाइम्स ऑफ इंडिया) ने विद्यार्थियों को अनुशासन, जिम्मेदारी और नेतृत्व के मूल्यों पर प्रेरित किया। उप-प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता पिल्लई एवं हाउस कोऑर्डिनेटर नीरज सिंह की सक्रिय भूमिका से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर सुमेर नेगी (हेड बॉय) एवं आरना शर्मा (हेड गर्ल) सहित स्वस्तिक चुग (वाइस हेड बॉय), प्रभनूर कौर (वाइस हेड गर्ल), जिज्ञानी पठानिया (स्पोर्ट्स कैप्टन), नव्या चौधरी (वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन), रिदा फातिमा (कल्चरल कैप्टन) एवं मिहिरा (वाइस कल्चरल कैप्टन), शंभवी सिंह (एडिटोरियल हेड) एडिटोरियल टीम में कविशा गर्ग, सार्थक मट्टू, योग्या वर्मा, वृंदा दत्ता, अगम सिंह ढिल्लों, पूर्णिमा एवं अक्षीत उन्नीथन को केंद्रीय परिषद में दायित्व सौंपे गए। सीनियर विंग में रिद्धि शर्मा, विनीत मेहता, पी. हरिहरन एवं आशमान नारंग को हाउस कैप्टन तथा अनुष्का गौतम, अदीवा सिंह, काश्वी सिंह एवं आशी पंवार को वाइस कैप्टन नियुक्त किया गया। जूनियर एवं मिडिल विंग में प्रन्या अग्रवाल, अथर्व कुमार, आरायना चौधरी, मानवि सिंह, पावनी कंडपाल, आशी दुबे एवं आरिका सिंह ने नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाली।  समारोह का प्रमुख आकर्षण शपथ ग्रहण समारोह रहा, जिसका संचालन हेड गर्ल आरना शर्मा द्वारा किया गया। सभी नव-निर्वाचित छात्रों ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।।कार्यक्रम का समापन हेड बॉय सुमेर नेगी द्वारा प्रस्तुत वोट ऑफ थैंक्स के साथ हुआ। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ, जिसने पूरे वातावरण को गर्व, ऊर्जा और नई आशाओं से भर दिया।

Spread the love