संविदा कर्मियों को मिला दो माह का वेतन

 

रबूपुरा। विद्युत उपकेंद्रो पर तैनात संविदाकर्मियों के बुधवार को हड़ताल करने के बाद विभागीय अधिकारी नींद से जागे और आनन-फानन में दो माह का वेतन कर्मचारियों को दिया गया। जिसके बाद मामला शांत होता नजर आ रहा है। उधर संविदाकर्मियों का कहना है कि बकाया वेतन का भी जल्द भुगतान नहीं किया गया तो वह पुनः हड़ताल पर जायेंगे। गौरतलब है कि पिछले चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज संविदाकर्मियों ने बुद्धवार को हड़ताल करते हुए रबूपुरा, मंड़ी श्यामनगर, भट्टा आदि उपकेंद्रों विद्युत आपूर्ति बंद कर दी थी। सूचना मिलने पर विभागीय अधिकारियों में हड़कम्प मच गया तथा जल्द वेतन दिलाने का आश्वासन देते हुए हड़ताल समाप्त कराकर आपूर्ति सुचारू कराई थी।

 

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *