स्वावलंबी, समर्थ व सशक्त भारत का निर्माण भारतीय शिक्षा प्रणाली से ही संभव-विक्रमादित्य फाउंडेशन

स्वावलंबी, समर्थ व सशक्त भारत का निर्माण भारतीय शिक्षा प्रणाली से ही संभव-विक्रमादित्य फाउंडेशन

ग्रेटर नोएडा,9 जुलाई। विक्रमादित्य फाउंडेशन द्वारा स्वावलंबी, समर्थ व सशक्त भारत विषय पर आयोजित वेबिनार में मुख्य वक्ता ओमपाल ने अपने विचार रखते हुए भारत को हर प्रकार से समृद्ध बनाने पर जोर दिया व हमारी अपनी भारतीय शिक्षा प्रणाली किस प्रकार से इसमे पूरक है, इस पर भी प्रकाश डाला। 1947 से लेकर अब तक हमारे जन मानस के ऊपर विदेशी शिक्षा नीति कैसे हावी होती जा रही है व उत्कृष्ट मानी जाने लगी हैं, इस विषय पर भी उन्होंने चिंता जताई व इस कारण समाज पर निरंतर पड़ रहे दुष्प्रभावों से सभी श्रोताओं को जागरूक किया।

स्वावलंबी, समर्थ व सशक्त भारत का निर्माण भारतीय शिक्षा प्रणाली से ही संभव-विक्रमादित्य फाउंडेशन

विक्रमादित्य फाउंडेशन कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संध्या तरार ने बताया कि किसानों, गरीब बच्चों, महिलाओं के उत्थान व समाज में पर्यावरण संबंधित जागरूकता के लिए विक्रमादित्य फाउंडेशन का गठन किया गया है। फाउंडेशन के सचिव अभिषेक अर्जुन ने मुख्य वक्ता ओमपाल व डॉ. संदीप बालियान को धन्यवाद दिया व डॉ. शेखर सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रदेश महामंत्री व कार्यक्रम के आयोजक डॉ. नितिन त्यागी ने बिगड़ती शिक्षा नीति पर चिंता जतायी।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *