अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ में स्वदेश कुमार सिंह को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ में स्वदेश कुमार सिंह को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी

ग्रेटर नोएडा,16 अक्टूबर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी एवं आम सभा की बैठक भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर अलीगंज लखनऊ में हुई। प्रदेश की जनरल बाडी के सौ प्रमुख आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में संगठन के कार्यक्रमों और संचालन पर चर्चा के साथ संगठन की जनरल बाडी का पुनर्गठन किया गया। नये पदाधिकारियों की सूची की घोषणा संगठन के अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सह संगठन मंत्री ओमपाल सिंह ने किया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ तकनीकी संवर्ग की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में संतोष कुमार सिंह को संरक्षक, स्वदेश कुमार सिंह को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आशीष मिश्रा, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी, एकेटीयू लखनऊ, को नया प्रदेश अध्यक्ष, सुनील मिश्रा को प्रदेश महामंत्री, प्रोफेसर आलोक सिंह को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गयी है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष स्वदेश कुमार सिंह ने बताया कि अब प्रदेश को चार क्षेत्रों में विभाजित करके शीघ्र संगठन विस्तार किया जाएगा।

Spread the love