अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मीडिया प्रकोष्ठ की तीन द्विवसीय कार्यशाला का आयोजन

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मीडिया प्रकोष्ठ की तीन द्विवसीय कार्यशाला का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,9 अगस्त। हमें सोशल मीडिया में व्यक्तिगत प्रसिद्धि के स्थान पर संगठन की प्रसिद्धि पर ध्यान देना होगा। हमें लगातार अपने आप को अद्यतन करना होगा और अपनी क्षमता और पात्रता बढ़ानी होगी। यह विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्र प्रचार प्रमुख अनिल कुमार ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ऑनलाइन तीन दिवसीय मीडिया कार्यशाला में दूसरे दिन सोशल मीडिया विषय पर विचार रखते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया में अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए हमें मीडिया के विभिन्न तंत्रों को समझना होगा। रोहित कौशल द्वारा सोशल मीडिया के तकनीकी पहलुओं को समझाते हुए वार्षिक कैलेण्डर तैयार करने और कार्यकर्ताओं के सतत प्रशिक्षण पर बल दिया गया। कार्यशाला के प्रथम दिवस प्रिंट मीडिया विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए आर्गेनाईजर के सम्पादक प्रफुल्ल केतकर ने मीडिया प्रकोष्ठ के सदस्यों को प्रिंट मीडिया की बारीकियां से परिचित कराया। मीडिया को कब, कहाँ, कैसे, क्यों और क्या दिया जाय विस्तार से प्रकाश डाला और सदस्यों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। सरस्वती वंदना मीडिया प्रकोष्ठ प्रमुख बसंत जिंदल ने की, प्रस्तावना अखिल भारतीय मीडिया प्रकोष्ठ प्रमुख विजय कुमार सिह ने रखी। संचालन मीडिया प्रकोष्ठ सह प्रमुख दर्शन भारती ने किया। मीडिया कार्यशाला के तीसरे दिन 8 अगस्त को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विषय पर देशभर के राज्य संगठनों के मीडिया प्रभारियों को सम्बोधित करते हुए दूरदर्शन न्यूज दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने मुख्यवक्ता के रुप में विचार व्यक्त कर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने आज के परिप्रेक्ष्य में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की महती भूमिका पर प्रकाश डाला। अध्यक्षीय उद्बोधन अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. जे.पी. सिंघल का रहा। कार्यशाला का संचालन एवं अतिथि परिचय डॉ. राजदेव तिवारी, राज्य मीडिया प्रमुख, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उ.प्र.ने प्रस्तावना प्रो. सुभाष अठावले अमरावती, महाराष्ट्र ने रखी, धन्यवाद ज्ञापन ज्ञानेंद्र नाथ सिंह बिहार एवं सरस्वती वंदना दीपक राजस्थान ने की। इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो.जे.पी. सिंघल, महामंत्री शिवानंद सिंदनकेरा, संगठन मंत्री महेन्द्र कपूर, अखिल भारतीय मीडिया प्रमुख विजय कुमार सिंह, मीडिया सह प्रमुख दर्शन भारती, उ.प्र.से राज्य मीडिया प्रमुख डॉ. राजदेव तिवारी,सदस्य आशीष मणि त्रिपाठी, सदस्य एवं जिलाध्यक्ष मथुरा मुकेश शर्मा, सदस्य पवन शंकर दीक्षित एवं ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, केंद्रीय पदाधिकारी, देश के सभी राज्यों व विश्वविद्यालयों के मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी एवं मीडिया टोली के सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *