रबूपुरा। बाईक पर सवार होकर डयूटी जा रहे सिपाही को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे नोएड़ा रेफर कर दिया गया है। जानकारी अनुसार रबूपुरा कोतवाली में तैनात सिपाही जगवीर सिंह यमुना एक्सप्रेस वे पीसीआर पर तैनात है। मंगलवार को वह अपनी बाईक से हाइवे पर डयूटी जा रहा था। बताया जाता है तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और जेवर के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने गम्भीर स्थिति के चलते सिपाही को नोएड़ा कैलाश अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।






