" data-ad-slot="">

अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चन्द्रशेखर आजाद के जीवन को किया मंचन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में विधि संकाय के छात्र प्रांजल गौतम द्वारा लिखित तथा एमबीए के छात्र शुभांशु कुमार द्वारा निर्देशित ‘आज़ाद द अनसंग हीरो’ नाटक का मंचन किया गया। इस दौरान जीबीयू के कुलपति प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा, कुलसचिव बच्चू सिंह, सभी संकायों के अधिष्ठाता, सभी विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, कर्मचारी एवं छात्र छात्राओं इस नाटक के मंचन को देखकर सराहना की। आज़ाद द अनसंग हीरो  पूर्णतयः दृढ़ता और दृढ़ संकल्प का एक प्रयास है। आज हम जिस स्वतंत्रता का आनंद ले रहे हैं, वह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की तपस्या का ही परिणाम है, जो हमारे लिए लड़े, विशेष रूप से वह क्रांतिकारी जिन्होंने साम्राज्यवाद की नींव को हिला दिया। लेकिन दुर्भाग्यवश, कई स्वतंत्रता सेनानियों को वह मान्यता और ख्याति नहीं मिल पायी जिसके वो हकदार थे।

  • –आजादी के आन्दोलन में कई स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कहानी उनके साथ हो गयी दफन
  • -शुभांशु कुमार द्वारा निर्देशित “आजाद द अनसंग हीरो” का हुआ मंचन

आज़ाद द उनसंग हीरो, एक ऐसे ही नायक चंद्रशेखर आज़ाद की जीवनी पर आधारित नाटक है। प्रांजल के मुताबिक यह सिर्फ एक और नाटकीय प्रयास नहीं है, बल्कि नि:स्वार्थ भाव से अपनी मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर करने वाले एक शख्स की दास्तां को आम लोगों तक पहुंचाने का एक प्रयास है। सामूहिक प्रयत्न ने इसे संभव बना दिया है, क्योंकि पटकथा महज़ एक नींव है और नींव को सबसे मजबूत होना चाहिए, ताकि वह बड़ी से बड़ी इमारतों का बोझ उठा सके। नाटक के पात्रों ने लोगों के दिलों तक पहुंचने के लिए दिन-रात घनघोर परिश्रम किया है। नाटक का उद्देश्य देश के नायक की अनसुनी दास्तां, मिट्टी के बेटे, चंद्रशेखर आज़ाद की जीवनी पर प्रकाश डालना और उन्हें गुमनामी के चंगुल से मुक्त करना ही इस नाटक का मुख्य उद्देश्य था। इस दौरान डायरेक्टर, प्रॉप टीम, साउंड्स एंड लाइट्स टीम सहित 45 सदस्यों की एक टीम, समस्त अभिनेता इस लक्ष्य को सफल बनाने की दिशा में प्रयास किया।(सौजन्य-डॉ. अरविन्द सिंह, जीबीयू)

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>