ग्रेटर नोएडा/बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में मनचले शोहदे के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी एक बानगी बुलंदशहर में देखने को मिली है। बुलंदशहर में अमेरिका से स्वदेश लौटी होनहार छात्रा सुदीक्षा भाटी की मनचलों की छेड़खानी से बचने के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई। गाजियाबाद में भांजी को छेड़खानी से बचाने के दौरान पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या को लोग भूल भी नहीं पाए थे कि बुलंदशहर की घटना से एक बार फिर प्रदेश के अभिभावकों का कलेजा कांप गया है। छात्रा अमेरिका के बॉब्सन कालेज में भारत सरकार के खर्च पर पढ़ रही थी। HCL की तरफ से पिछले साल छात्रा सुदीक्षा भाटी को 3.80 करोड़ रुपये की स्कॉलर शिप दी गयी थी. फिलहाल पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात बाइकर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।जानकारी के मुताबिक सुदीक्षा भाटी की सड़क हादसे में उस वक्त मौत हो गयी, जब बुलट सवार कुछ युवक बाइक पर बैठी छात्रा से फ़्लर्ट कर छेड़छाड़ कर रहे थे. आरोप है कि फ़्लर्ट के दौरान बुलट सवार युवक बार बार बाइक को ओवरटेक कर रहे थे, कि उसी दौरान मनचलों से बचने के चक्कर में सड़क हादसे में सुदीक्षा भाटी की मौत हो गयी। बता दे कि गौतमबुद्धनगर के दादरी में रहने वाली सुदीक्षा भाटी ने पिछले साल इंटरमीडिएट में बुलंदशहर जनपद को टॉप किया था. HCL द्वारा 3 करोड़ 80 लाख रुपये की स्कॉलरशिप दिए जाने के बाद सुदीक्षा भाटी अमेरिका में उच्च शिक्षा ग्रहण करने चली गई थी। सुदीक्षा के परिजनों के मुताबिक कोरोना के चलते सुदीक्षा अमेरिका से स्वदेश लौटी थी और आज अपने ही चाचा के साथ बाइक से अपने मामा से मिलने जा रही थी. उसे कुछ दिन बाद उसे वापस अमेरिका पढ़ाई के लिए लौटना था मगर उसे क्या पता था कि आज हादसे में उसकी मौत हो जाएगी और फिर वह कभी अमेरिका नहीं जा पाएगी। पुलिस ने अज्ञात बाइकर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शरू कर दी है और आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का दावा कर रही है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…