Breaking News.अयोध्या मामले में 28 साल बाद फैसला, 32 आरोपी बरी

लखनऊ। अयोध्या मामले मे सभी 32 आरोपी बरी न्यायालय ने माना यह घटना अचानक हुई कोई पूर्व सुनियोजित साज़िश नही थी 28 साल बाद ऐतिहासिक फ़ैसला।अयोध्या में छह दिसंबर 1992 को ढहाए गए विवादित ढांचे के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत आज फैसला सुनाया। इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, उमा भारती, विनय कटियार समेत सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया है। 28 वर्ष तक चली सुनवाई के बाद ढांचा विध्वंस के आपराधिक मामले में फैसला सुनाने के लिए सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसके यादव ने सभी आरोपियों को आज तलब किया था। हालांकि कई आरोपी आज कोर्ट में पेश नहीं हुए। वहींं, फैसले को लेकर रामनगरी की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Spread the love
RELATED ARTICLES
Most Viewed