-आईआईटी कानपुर ने वर्चुअल लैब बनाने की दी मंजूरी
-कॉलेज का रीजनल नोडल सेंटर आरईसी बांदा में होगा
ग्रेटर नोएडा,16 मई। देश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलावों को देखते हुए आईआईटी कानपुर की तरफ से आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्रों को वर्चुअल लैब के माध्यम से घर बैठे प्रैक्टिकल देने की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए आईआईटी कानपुर की तरफ से कॉलेज को शामिल कर लिया गया है। आईआईएमटी कॉलेज गौतमबुद्दनगर का पहला कॉलेज है जिसे आईआईटी कानपुर की तरफ वर्चुअल लैब स्थापित करने का मौका मिला है। कॉलेज का रीजनल नोडल सेंटर आरईसी बांदा के अंतर्गत होगा। आईआईटी कानपुर की तरफ से आरईसी बांदा वर्चुअल लैब में भागेदारी निभाने की जिम्मेदारी सौपी है। यह जानकारी आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. संजय पचौरी ने दी। उन्होंने आगे बताया कि प्रोफेसर आशुतोष तिवारी इसके डायरेक्ट मैनटर होंगे। आईआईटी कानपुर के डॉ. के बालानी ने वर्चुअल लैब की आज स्वकृति दे दी है। आईआईएटी कॉलेज की तरफ से सास्वत कुमार दास को वर्चुअल लैब का कॉर्डिनेटर घोषित किया गया है। इस वर्चुअल लैब से छात्र घर बैठे परीक्षा और प्रैक्टिकल दे सकेंगे। इस वर्चुअल लैब छात्र दो तरह से प्रैक्टिकल करेंगे। इसमें एक सिद्धांतों के आधार पर होगा तो दूसरा रिमोट लैब के आधार पर होगा। इसके माध्यम से छात्र बिना किसी खतरे के प्रैक्टिकल कर सकेंगे।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…