" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

आईएएस परीक्षा पास करने पर शिवम त्यागी का ग्रामीणों ने किया स्वागत

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र निवासी यूपीएससी एग्जाम में 360 वी रैंक हासिल कर नाम रोशन करने वाले शिवम त्यागी का सोमवार को अपने गांव पहुंचने पर जहाँ ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया वही बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शिवम त्यागी की कामयाबी से उनके परिजन व क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है। शिवम त्यागी ने बताया कि, उनके पिता सर्वेश त्यागी आर्मी में असम राइफल में सूबेदार हैं। उनकी मां की मार्च 2020 में बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। फिलहाल वह गाजियाबाद की वीवीआइपी सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन में रह रहे हैं। शिवम त्यागी ने डीपीएसजी से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई और लोक सेवा में जाने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत की हैं। हालांकि गांव पहुंचने पर उन्हें इस खुशी की घड़ी में अपनी माता का नही होने का बेहद अफसोस है। वही उनके भाई निपुण त्यागी व बड़ी बहन सिखा को भी उनकी सफलता पर गर्व है। ग्रामीणों के स्वागत पर उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिजनों के सहयोग व बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही वह सफलता हासिल करने में सफल रहे हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>