रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में बीती रात अचानक आग लगने से कई किसानों का हजारों रूपये का भूसा जलकर राख हो गया। जिसकेे चलते पीड़ित किसानों के समाने पशुओं के चारे का संकट मंडरा सकता है। पीड़ित ने गांव के ही लोगों पर घटना को अंजाम देने की आशंका जता कर पुलिस से नामजद शिकायत की है। उधर पुलिस मामले की जानकारी से इंकार करते हुए शिकायत मिलने पर जांचोपरान्त कार्रवाई की बात कह रही है। गांव आछेपुर निवासी किसान केहर, भीमा, सूरजपाल ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके गांव स्थित खेतों पर भूसे के तीन बोंगें बने हुए है जिनमें करीब 45 बीघा जमीन का भूसा भरा हुआ है। आरोप है कि खेत के पास पड़ी सार्वजनिक भूमि को लेकर कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया था तथा उक्त ने वहां से बोंगे नहीं हटाने पर आग लगाने की धमकी भी दी थी। जिसके चलते पीड़ित ने आशंका जताई है कि उन्हीं लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। आग लगने की जानकारी होने पर दर्जनों ग्रमीण मौके पर पहंुचे और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू पाने तक काफी संख्या में भूसा जल चुका था।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…