" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

आबकारी विभाग लगभग 14 लाख की अवैध शराब किया बरामद बरामद

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,3 सितम्बर। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी सुहास एलवाई के आदेशानुसार चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत संयुक्त आबकारी आयुक्त, मेरठ जोन एवं उप आबकारी आयुक्त, मेरठ प्रभार, मेरठ के निर्देशानुसार जनपद गौतम बुद्ध नगर मे आबकारी निरीक्षकों की टीम आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 5 ,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 7, गुरुवार को एक कन्टेनर ट्रक से 219 पेटी इम्पैक्ट ब्रांड की हरियाणा राज्य की शराब बरामद की गयी। आबकारी निरीक्षकों की टीमें अवैध शराब के धर पकड़ हेतु संदिग्ध क्षेत्रों मे छापेमारी कर रही थी, तभी मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक ट्रक से हरियाणा की शराब परीचौक के रास्ते तिलपता की तरफ से आने वाला है सूचना के अनुसार आबकारी निरीक्षकों की टीमे तिलपता गोलचक्कर के पास रोडचेकिंग मे लग गयी। एक कन्टेनर ट्रक नं HR 55 S 3590 को रोककर गहनता से चेकिंग करने पर केबिन की तरफ अलग से बनाये गये बाडी मे इम्पैक्ट ब्रांड की 180 एम एल के पौवे की 219 पेटी मे कुल 10512 पौवे हरियाणा राज्य की बिक्री हेतु अवैध शराब बरामद हुई, वाहन चालक कासिम पुत्र फजरू नि.हिरमतला थाना सोहना जिला नूह हरियाणा व सहचालक गौरव कुमार पुत्र पवन कुमार नि.रामनगर थाना सेक्टर 11 जिला फरीदाबाद हरियाणा को गिरफ्तार कर थाना सूरजपुर में आबकारी अधिनियम की धारा अभियोग पंजीकृत कराया गया। यह मुकदमा आबकारी निरीक्षक प्रमोद कुमार के द्वारा कराया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई अवैध शराब की कीमत लगभग 14 लाख रुपए है। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिलाधिकारी एवं शासन के निर्देशों के अनुपालन में अवैध शराब को लेकर जनपद में निरंतर विभागीय अधिकारियों के द्वारा अभियान संचालित किया जा रहा है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>