" data-ad-slot="">

इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट में प्रतिभागी खिलाड़ियों को किया सम्मानित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

 

ग्रेटर नोएडा। प्रज्ञान स्कूल के प्रांगण में तीन दिवसीय इंटर स्कूल सीनियर स्पोर्ट्स मीट का भव्य आयोजन किया गया। आज तीसरे एवं अंतिम दिन के सभी सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच खेले गए। बैडमिंटन में लड़कों के अंडर-14 का फाइनल मैच कोठारी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा व कैंब्रिज स्कूल ग्रेटर नोएडा के मध्य खेला गया। जिसमें-कोठारी इंटरनेशनल स्कूल ने जीत हासिल की। अंडर-18 का फाइनल मैच ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल व ज्ञानश्री  स्कूल नोएडा के मध्य खेला गया, जिसमें ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूलने जीत हासिल की। बैडमिंटन में लड़कियों के अंडर-14 का फाइनल मैच जी.डी.गोयनका एवं प्रज्ञान स्कूल ग्रेटर नोएडा के मध्य खेला गया। जिसमें प्रज्ञान स्कूल ग्रेटर नोएडा ने विजय हासिल की। लड़कियों के अंडर-18 का फाइनल मैच जेनेसिस ग्लोबल स्कूल नोएडाव प्रज्ञान स्कूल ग्रेटर नोएडा के मध्य खेला गया। जिसमें  प्रज्ञान स्कूल ग्रेटर नोएडा ने विजय हासिल की। बॉस्केटबॉल मैच अंडर 15 लड़कों में न्यू एरा स्कूल एवं जीडी गोयनका के बीच खेले गए मैच में न्यू एरा स्कूल ने विजय हासिल की। अंडर 15 लड़कियों के मैच में कोठारी इंटरनेशनल स्कूल तथा एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में से कोठारी इंटरनेशनल स्कूल में जीत हासिल की। अंडर-18 लड़कों में जीडी गोयनका ग्रेटर नोएडा व एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के मध्य खेले गए मैच में जी डी गोयनका ने विजय हासिल की। अंडर 18 लड़कियों के मैच में प्रज्ञान स्कूल तथा डीपीएस नोएडा के मध्य खेले गए मैच में डी पी एस नोएडा ने जीत हासिल की। टेनिस के फाइनल मैच लड़कों के अंडर 14 का फादर एग्नेल एवं जेनेसिस स्कूल के मध्य खेला गया। जिसमें जेनेसिस स्कूल ने विजय हासिल की। अंडर 16 का मैच स्टेप बाय स्टेप ए टीम तथा स्टेप बाय स्टेप बी टीम के साथ खेला गया। जिसमें स्टेप बाय स्टेप बी टीम ने विजय हासिल की। लड़कियों के अंडर 14 का मैच स्टेप बाय स्टेप ए टीम तथा स्टेप बाय स्टेप बी टीम के साथ खेला गया। जिसमें स्टेप बाय स्टेप ए टीम ने विजय हासिल की। अंडर 16 लड़कियों का मैच एमिटी स्कूल एवं  बाल भारती पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया। जिसमें बाल भारती पब्लिक स्कूल ने जीत हासिल की। फुटबॉल अंडर 15 में एपीजे स्कूल नोएडा टीम ने विजय हासिल की। फुटबॉल का अंडर 18 लड़कों का फाइनल मैच एमिटी स्कूल नोएडा तथा फादर एग्नेल ग्रेटर नोएडा के मध्य खेला गया, जिसमें फादर एग्नेल ग्रेटर नोएडा ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता के समापन पर स्कूल की प्रधानाचार्या रुचिका शर्मा ने जीते हुए सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया तथा ट्रॉफी प्रदान की।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>