उ.प्र. राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित गीता भाटी को सुखबीर प्रधान शिक्षा समिति के सदस्यों ने किया सम्मानित

उ.प्र. राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित गीता भाटी को सुखबीर प्रधान शिक्षा समिति के सदस्यों ने किया सम्मानित

उ.प्र. राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित गीता भाटी को किया सम्मानित
ग्रेटर नोएडा,3 सितम्बर। उत्तर प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्य का चयन होने वाली दनकौर ब्लॉक के सलेमपुर गुर्जर गांव में मौजूदा प्रधानाचार्य गीता भाटी को उनके निवास पर पहुंचकर चौधरी सुखबीर प्रधान शिक्षा समिति के सदस्यों ने समिति का स्मृति चिन्ह और पगड़ी बांध कर सम्मानित किया। समिति के संस्थापक जतन प्रधान और सदस्य आलोक नागर ने कहा कि जिले की सर्वश्रेष्ठ अध्यापिका में चयनित होने पर गीता भाटी ने जिले और समाज का नाम रोशन किया है। इस संबंध में समिति के सदस्य लोकेश भाटी ने कहा कि मौजूदा गांव की वर्तमान प्रधानाचार्य ने सर्वश्रेष्ठ अध्यापिका का सम्मान पाकर कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन होने पर गांव में खुशी की लहर है सभी छात्र छात्राओं को उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। इस मौके पर जतन प्रधान ,आलोक नागर कृष्ण नागर, प्रदीप भाटी, मनीष खारी, अमित भाटी, डॉक्टर वेद प्रकाश, लोकेश भाटी आदि लोग मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES
Most Viewed