" data-ad-slot="">

एचआरडी  मंत्री आज आएंगे जीएनआईओटी कॉलेज, छात्र व शिक्षकों को करेंगे सम्मानित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,17 फरवरी। जीएनआईओटी संस्थान में संस्थापक दिवस का आयोजन मंगलवार को किया जायेगा, यह आयोजन हर वर्ष की तरह संस्थान के संस्थापक, स्व. कृष्ण लाल गुप्ता की जन्मतिथि पर आयोजन पर किया जा रहा है। इस अवसर पर समाज को शिक्षित बनाने के सच्चे हितैषी स्व. कृष्ण लाल गुप्ता द्वारा योगदान को याद किया जायेगा, ताकि समाज के लोग उनसे प्रेरणा ले सकें। संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्य द्वारा विभिन्न क्षेत्रो में किये गए श्रेष्ट कार्यो को अवार्ड दे कर सराहा जायेगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, मानव संसाधन विकास मंत्री, भारत सरकार, डॉ. आशीष गौतम, अध्यक्ष दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार, अशोक प्रधान,पूर्व केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। इस अभूतपूर्व अवसर पर विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से लगभग 200 प्रधानाचार्यों व निदेशकों को आमंत्रित किया गया है। प्रेस वार्ता में संस्थान के निदेशक राजेश गोयल ने बताया कि इस संस्थापक दिवस के आयोजन का उद्देश्य न केवल संस्थान द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में पिछले बीस बर्षों में किये गए श्रेष्ठतम योगदान को याद करना बल्कि विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के विभिन्न क्षेत्रों में समर्पण को सम्मानित करना है। इस दौरान नैन्सी साहू द्वारा नाट्य की प्रस्तुति होगी। सविता मोहन निदेशिका एमबीए ने बताया कि इस कार्यक्रम में जीएनआईओटी ग्रुप से सम्बद्ध स्कूलों के बच्चे अपनी प्रस्तुति देंगे। इस दौरान संस्थान के स्वदेश सिंह, सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>