ग्रेटर नोएडा,17 जनवरी। जेपी इंटरनेशनल स्कूल में चार दिवसीय अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) टीचर ट्रेनिंग का आयोजन किया गया यह प्रशिक्षण आईबीएम द्वारा नीति आयोग और लर्निंग लिंक फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया था। यह प्रशिक्षण जगमोहन यादव और सौम्या किशोर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उन्होंने तार्किक सोच, कंप्यूटिंग, सहयोग, टीमवर्क और कंप्यूटेशनल सोच जैसे विभिन्न आयामों पर विभिन्न शहरों के 40 से ज्यादा स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान परिचर्चा और इंटरएक्टिव सेशन के माध्यम से नए विचारों का आदान प्रदान किया गया। इस चार दिन के प्रशिक्षण में नवीन तकनीकी, थ्रीडी प्रिंटिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स, रोबोटिक, ड्रोन जैसे विषयों के साथ-साथ 21वीं सदी के प्रमुख विषयों जैसे कि सहयोग, तार्किक सोच, डिजाइन, नैतिक मूल्य, नेतृत्व आदि विषयों पर भी प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य अटल टिंकरिंग लैब्स को और बेहतर एवं प्रभावशाली बनाना था जिससे कि ज्यादा से ज्यादा बेहतर अवसर बनाए जा सकें।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…