ग्रेटर नोएडा,30 जुलाई। मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार एवं अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के द्वारा आयोजित स्मार्ट इंडिया हैकेथोन-2020 (एसआईएच-2020) का आयोजन एनआईईटी ग्रेटर नोएडा के नोडल सेंटर पर किया जा रहा है। यह आयोजन 1 से 3 अगस्त 2020 तक चलेगा। एनआईआईटी ग्रेटर नोएडा नोडल सेंटर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में नेशनल बोर्ड आफ एक्रीडिटेशन के चेयरमैन प्रोफेसर के के अग्रवाल तथा अतिथि के रूप में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की निदेशिका प्रोफेसर तनुजा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जुड़ेंगे। एनआईईटी के कार्यकारी उपाध्यक्ष बत्रा ने बताया संस्थान में एसआईएच-2020 को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। संस्थान में जिन समस्या विवरणों पर प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है उनसे संबंधित सभी टीमों, मंत्रालयों एवं विभागों तथा संस्थाओं से सुचारू रूप से संपर्क स्थापित हो चुका है। रमन बत्रा ने आगे बताया चूँकि एसआईएच-2020 ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आयोजित किया जा रहा है इस कारण कनेक्टिविटी, सॉफ्टवेयर, इन्फ्रास्ट्रक्चर आदि सभी पहलुओं की जांच करके उनकी कार्यप्रणाली को सुनिश्चित कर लिया गया है। एनआईईटी ग्रेटर नोएडा नोडल सेंटर के स्पोक (सिंगल पॉइंट ऑफ कांटैक्ट) प्रो प्रवीण पचौरी ने बताया कि सभी टीमों, मंत्रालयों एवं विभागों के साथ स्लैक है सॉफ्टवेयर पर संबंध स्थापित हो चुका है एवं हम इस स्मार्ट इंडिया कथन हैकेथॉन-2020 के सफल आयोजन के लिए सभी प्रकार से तैयार हैं।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…