" data-ad-slot="">

एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेनो में हुआ वेबिनार,रिसर्च प्रोफ़ाइल बढ़ाने पर हुई चर्चा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,2 अप्रैल। एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा कैंपस में एमिटी नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के छात्रों एव प्रोफेसरों के रिसर्च प्रोफ़ाइल को बढ़ाने के लिए वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार का विषय रहा अपना रिसर्च प्रोफ़ाइल कैसे बढ़ाएं। इस बारे में जानकारी देते हुए एमिटी एजुकेशन ग्रुप के ग्रुप वाइस चांसलर डॉ. गुरिंदर सिंह ने बताया कि एकेडमिक्स का एक मूलभूत हिस्सा है रिसर्च। रिसर्च से अध्यापन मे नवीनता आती है, उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा के छात्रों एवम अध्यापकों को हमेशा नए अनुसंधान में लगे रहना चाहिए, इससे उनका अपना प्रोफ़ाइल तो बढ़ेगा ही साथ ही समाज एवं व्यापार जगत के लिए भी ऐसे रिसर्च बहुत फायदेमंद होते हैं।

डॉ.सिंह ने बताया कि कोरोना लॉक डाउन की वजह से एमिटी में ऑनलाइन चलाई जा रही है, छात्र किसी तरह के मानसिक तनाव में ना आए इसके लिए अनेकों कदम उठाए जा रहे हैं। छात्रों को प्रेरक संदेश भेजे जा रहे हैं साथ ही साथ असाइनमेंट, प्रोजेक्ट, नोट्स इत्यादि ऑनलाइन मुहैया कराए जा रहे हैं। वेबिनार प्रोफेसर हिमा बिंदु द्वारा दिया गया, जिसमें उन्होंने छात्रों को रिसर्च के गुर बताए। उन्होंने कहाकि हमें रिसर्च के लिए रोज समय निकालना चाहिए, अच्छे जनरलों को पढ़ना चाहिए, और अपने रिसर्च कार्यों को अच्छे जनरलों में ही सम्मिलित करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय की कमी, असफलता का डर एवं संसाधनों का अभाव रिसर्च के तीन प्रमुख विरोधी है, इनसे उबरकर ही हम रिसर्च कर सकते हैं। एमिटी यूनिवर्सिटी अपने छात्रों के लिए ऑनलाइन योगा क्लास भी चला रही है। मेंटर-मेंटीसिस्टम के द्वारा रोजाना छात्रों एव उनके अभिवावकों से संपर्क साधा जा रहा है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

18 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>