बाहरी सब्जी विक्रेताओं का सोसाइटी निवासियों ने किया विरोध

ग्रेटर नोएडा,9 मई। एल्डिको ग्रीन मेडोज सोसाइटी ग्रेटर नोएडा के लोगों ने सब्ज़ी वाले के पास शांतिपूर्ण तरीक़े दे गोल निशान के अंदर 6 फ़ीट की दूरी पर खड़े होकर सब्ज़ी लेते हुए अपना शांति पूर्ण सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। सभी मास्क पहने व हैंड सेनिटाइज करके पहुंचे। एक समय पर चार से अधिक लोग नही रहे, इसीलिए कुछ 5-45 पर कुछ 6 बजे कुछ 6-15 बजे आए। निवासियों ने नए बाहरी (आउट्सॉर्स वेंडर्स) का विरोध किया, लोगों का कहना था की जब अनेक दुकाने पहले ही खुली है, फिर नए बाहर के वेंडर्स की कोई ज़रूरत नही है, यह निवासियों की जान ख़तरे में डालने का फ़ैसला हैं।  देवेन्द्र नागर ने बताया कि आरडबल्यूए का समय 1 वर्ष पूर्व ही खत्म हो चुका है और चुनाव आरडबल्यूए द्वारा वोटर लिस्ट ना बनाने के कारण नही हुए व रजिस्ट्रार ने भी कोई फ़ैसला लेने व खर्च पर रोक लगा रखी है। इस दौरान दीपक श्रीवास्तव, राकेश नेगी, विनोद डगर, संजीव अग्रवाल, अजय कटारिया, निखिल सुमन, अश्वनी शर्मा, देवेंद्र नागर, डी.एस. भाटी, सचिन प्रबोध बलयन आदि रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *