फोटो :- रबूपुरा स्थित गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण करती एसडीएम
रबूपुरा। शुक्रवार को गेहूं खरीद केंद्र पर किसानों को हो रही भारी परेशानी को देखते हुए एसडीएम जेवर गुंजा सिंह ने केंद्र का निरीक्षण करते हुए किसानों से बात की । किसानों ने एसडीएम से केंद्र पर बारदाना की समस्या के कारण तोल न होने, उठान की समस्या तथा पेमेंट के बारे में शिकायत की l कुछ समस्याओं को मौके पर ही हल करते हुए अन्य का जल्द समाधान का आश्वासन दिया। एसडीएम ने सभी किसानों से सोशल डिस्टेंडिंग एवं मास्क लगाने के लिये बताते हुए कहा कि जो किसान बॉर्डर के गांव में खेती कर रहे हैं वह भी अपने गेहूं गौतम बुध नगर क्रय केंद्र पर बेच सकते हैं । बारदाने की समस्या नहीं होने दी जाएगी । माल ढुलाई की समस्या के लिए मौके पर ही डिप्टी आरएमओ से बात करके समस्या का निस्तारण किया गया । एसडीएम जेवर गुंजा सिंह ने बताया कि रबूपुरा क्रय केंद्र पर किसानों को हो रही परेशानियों की शिकायतें मिल रही थी । शुक्रवार को केंद्र का दौरा कर किसानों से भारत करके समस्या का समाधान कर दिया गया है । इस दौरान भाकियू भानु महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गीता भाटी, सचिव धर्मवीर सिंह, नन्दकिशोर, नरेश मीणा, धर्मपाल, अशोक, गिर्राज आदि किसान मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…