" data-ad-slot="">

एसेंट इंटरनेशनल स्कूल में प्रतिभावान  छात्रों  को पदक देकर किया  गया  सम्मानित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

 

-कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने प्लास्टिक का बहिस्कार करने के लिए किया जागरुक

ग्रेटर नोएडा,24 दिसम्बर। शैक्षिक स्तर पर सफलता प्राप्तकर्ताओं के लिए एसेंट इंटरनेशनल स्कूल में  मंगलवार को 2018-19 के छात्रों के लिए स्कॉलर बैच सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अभिभावकों सहित विद्यालय के वाईस चेयरमैन एस.के. बंसल मौजूद रहे। समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य बिरेन्द्र बंसल तथा वाईस चेयरमैन एस.के. बंसल ने दीप प्रज्वलित करके किया। उसके उपरांत छात्रों ने मां सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। इससमारोह में प्लास्टिक उन्मूलन नवीन भारत नाट्य एवं नृत्य मंचन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। जिसमें प्लास्टिक के बहिष्कार करने के लिए सभी को जागरूक किया। साथ ही हिंदी की कविता मनका सूरज बुझने दो तथा अंग्रेजी की कविता आई प्रॉमिस माइसेल्फ के माध्यम से छात्रों द्वारा आत्मबल को दर्शाया गया। इसके उपरांत कक्षा आठवीं की छात्रा उन्नति भाटी द्वारा संघर्ष से निखरता है जीवन कहानी सुनाकर छात्रों को परिश्रम करने का संदेश दिया गया। प्रधानाचार्य बिरेन्द्र बंसल ने सत्र 2018-19 की शैक्षिक उपलब्धियों पर छठी से बारहवीं तक के छात्रों को प्रमाण-पत्र व मेडल से सम्मानित कर उन्हें आगामी परीक्षा में प्रभावी प्रदर्शन के लिए भी प्रेरित किया। सभा को संबोधित करते हुए छात्रों की शैक्षिक उपलब्धि एवं समारोह के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षकों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं दी। सभी छात्रों के माता-पिता ने अपने बच्चों को प्रमाण-पत्र व मेडल से सम्मानित होते देखकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस किया। अंत में समारोह का समापन राष्ट्रगान से किया गया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>