रबूपुरा। कस्बा स्थित स्के्रप व्यापारी के यहां संदिग्ध परस्थिति में बेचे जा रहे कुन्तलों की मात्रा में सरिया के खुलासे को लेकर स्थानीय पुलिस बचती नजर आ रही है। उक्त सरिया कहां आया, या कहीं से चोरी किया गया, स्क्रैप व्यापारी को सरिया बेचने वाले युवक कौन थे तथा कुछ ऐसे ही अन्य सवाल पहेली बन कर रह गये हैं जोकि एक मामले के खुलासे के साथ-साथ पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लगा रहे हैं। उधर पुलिस क्षेत्र में कहीं सरिया चोरी होने की शिकायत नहीं मिलने के दावे के साथ इस सम्बंध में अधिक जानकारी नहीं होने का हवाला दे रही है। गौरतलब है कि रविवार को सम्पूर्ण लाॅकडाउन के दिन दो बाईक सवार युवक एक टैªक्टर में लादकर काफी मात्रा में सरिया लाये थे। जिसे कस्बा स्थित एक कबाड़े की दुकान पर बेचा जा रहा था। जिसकी भनक पुलिस को लग गई और मौके पर पहुंच स्क्रैप व्यापारी समेत तीन लोगों को दबोच कर कोतवाली ले गई थी। स्थानीय लोगों द्वारा उक्त सरिया को किसी निर्माणधीन साइट से चोरी करने की आशंका जताई गई थी क्योंकि सरिया गला-सड़ा नहीं बल्कि एकदम फ्रेश था। वहीं बताया जाता है कि पुलिस ने इस सम्बंध में विशेष जानकारी कर खुलासे की जहमत नहीं उठाई और चंद समय बाद ही मामले का रफा-दफा करते हुए हिरासत में लिए युवकों को छोड़ दिया गया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…