" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

करणी सेना ने प्रतिभा सम्मान समारोह का किया आयोजित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

 

रबूपुरा। अखिल भारतीय विद्या संस्थान द्वारा आयोजित नेशनल स्तर पर मध्य प्रदेश में किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मेड़ल जीत कर आये छात्र-छात्राओं के सम्मान में ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया। श्री राजपूत करणी सेना के सौजन्य से गांव मुरादगढी में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान समस्त विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान किये तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। गांव मुरादगढ़ी निवासी लौकेन्द्र सिंह की पुत्री अंशुल राजपूत ने अंड़र 19 में 48 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड़ मेड़ल हासिल करते हुए परिजनों के साथ ही क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ककोड़ के केशव माधव स्कूल से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों की टीम ने 21 गोल्ड़ मेड़ल, 5 सिल्वर मेड़ल प्राप्त कर प्रतियोगिता अपने नाम की।

प्रतियोगियों के कोच सागर चैधरी को मंच पर सम्मानित किया गया। अपने सम्बोधन में संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले समस्त बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए उनका सम्मान किया जा रहा है तथा संगठन तहेदिल से सभी का सम्मान करता है। मंच संचालन करते हुए लौकेन्द्र सिंह ने बताया कि श्री राजपूत करणी सेना सिर्फ फिल्मों का ही विरोध नहीं करती बल्कि वह हर उस व्यक्ति के साथ खड़ी है जो समाज में अच्छा कार्य करता है। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गीता भाटी ने कहा कि आज इन बच्चों ने दूसरे प्रदेश में प्रतियोगिता जीतकर अपने परिजनों सहित क्षेत्र व जिले का भी नाम रोशन किया है तथा श्री राजपूत करणी सेना क्षेत्रीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए सदैव तत्पर है और उनके उत्साहवर्धन के लिए समय-समय पर उन्हें सम्मानित करती रहेगी। इस मौके पर ठा. किरनपाल सिंह, जिला सचिव ललित तौमर, ब्लाक अध्यक्ष योगेश सिंह, जगदीश शर्मा, गविंदर सिंह, कुलदीप शर्मा, मनोज भाटी, करन ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>