ग्रेटर नोएडा,10 मई। भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने के सूत्रधार रहे शहीद धनसिंह कोतवाल के बलिदान दिवस पर आज दनकौर ब्लॉक के जुनेदपुर गांव में करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनकी शहादत को नमन किया। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिलाध्यक्ष मा. दिनेश नागर ने बताया कि आज के दिन 10 मई 1857 को मेरठ छावनी से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ क्रांति की शुरुआत की थी। दिनेश नागर ने बताया कि धन सिंह गुर्जर मेरठ सिटी के कोतवाल थे । वह बड़े देशभक्त तथा स्वाधीनता प्रिय पुलिस अफसर थे । उन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ होकर क्रांतिकारियों के साथ रणनीति बनाकर मेरठ जेल पर धावा बोलकर 839 कैदी मुक्त कराये थे। दिनेश नागर ने कहा कि अंग्रेजो की भारत मे शासन की चूले हिलाकर उन्होंने ही भारत मे अंग्रेजो के विरुद्ध क्रांति की शुरुआत की थी। जिससे भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी। दिनेश नागर ने कहा कि उनके बलिदान दिवस पर आज करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने उनकी तस्वीर पर फूल चढाकर उनके योगदान को नमन किया तथा शपथ ली कि हमेशा भारत माता की आन की खातिर अपना सर्वश्रेष्ठ देगे तथा देश से भ्र्ष्टाचार रूपी राक्षस को जड़ से समाप्त करेंगे। इस दौरान करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिलाध्यक्ष मा. दिनेश नागर, प्रतीक नागर ,रितिक नागर व तनु नागर मौजूद रहे।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने मनाया शहीद धनसिंह कोतवाल का बलिदान दिवस






