ग्रेटर नोएडा,15 दिसम्बर। करोड़ों रुपये के बाइक बोट घोटाला मामले में आर्थिक अपराध शाखा, मेरठ ने सोमवार देर रात को सुरेंद्र सिंह भसीन उर्फ मोंटी भसीन को गिरफ्तार किया है। मोंटी भसीन ग्रेटर नोएडा में द ग्रैंड वेनिस मॉल का मालिक है और बाइक बोट घोटाले में आरोपी है। उसे सोमवार देर रात को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। आर्थिक अपराध शाखा के एसपी राम सुरेश यादव ने बताया कि साल 2017 में हुए बाइक बोट घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता संजय भाटी, विजेंद्र हुडा और अन्य ने सुरेंद्र भसीन के साथ मिलकर घोटाले की रकम की हेराफेरी की थी। सुरेंद्र भसीन पर 98 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का आरोप है। इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी सुरेंद्र भसीन को इससे पहले भी जनवरी 2018 में धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…