रबूपुरा। बीती रात कस्बा स्थित गोल चक्कर के समीप शराब के नशे में धुत लोगों का हाईवोल्टेज ड्रामा काफी देर तक देखने को मिला। जिनमे जमकर गाली गलौज व हाथापाई हुई। आश्चर्यजनक बात यह रही कि इसमें कोतवाली में तैनात 3 सिपाही भी मौजूद बताये जा रहे हैं। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल ने उन्हें लताड़ा तब जाकर मामला शांत हुआ। हालांकि स्थानीय पुलिस मामले में कुछ भी बताने से बचती नजर आ रही है। जानकारी अनुसार सोमवार देर शाम एक गांव के कुछ युवक गोलचक्कर के समीप शराब पी रहे थे। बताया जाता है उसी बीच कोतवाली में तैनात 3 सिपाही भी नशे की हालत में वहां पहुंच गए और किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हो गई। जिसके बाद गाली गलौज होते हुए मामला मारपीट तक पहुंच गया। सूचना पाकर अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंच और युवकों को लताड़ा व उनके फोन व बाइक छीन ली। वहीं सूत्रों के दावे के मुताबिक एक जन्मदिन पार्टी के उपलक्ष्य में आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों ने जमकर शराब पार्टी की थी जिसमे कई दरोगा भी मौजूद थे। एक रेस्टोरेंट पर आपस मे कहा सुनी होने पर तीन सिपाही गोलचक्कर की तरफ चले गए वाकी गाड़ी लेकर निकल गए। गोलचक्कर पर सिपाहियों व युवकों का विवाद हुआ। दावा किया जा रहा कि राजनीतिक चापलूसी के कारण कुछ सिपाही लंबे समय से कोतवाली में जमे हुए हैं और कई मामले विवाद के भी सामने आए हैं। कुछ सिपाहियों द्वारा अवैतनिक कार्यों में संलिप्तता होने की शिकायत अधिकारियों से की जा चुकी है लेकिन राजनेतिक रसुखदारी जे चलते मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…