रबूपुरा। किसानों के बढ़ते आंदोलन में किसान एकता संघ के कार्यकर्ता शुक्रवार को दिल्ली के कालन्दी कुंज बार्डर पहुंचेंगे तथा कृषि बिलों को वापिस होने तक संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में गुरुवार को संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक बाली सिंह व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई और आगे की रणनीति तैयार की। संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना ने बताया कि 18 दिसम्बर को किसान एकता संघ संगठन के कार्यकर्ता व किसान सैकड़ों की संख्या में तीनों किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ दिल्ली के लिए कूच कर कालन्दी कुंज बार्डर पर पहुंचेंगे । जेवर के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ गीता भाटी के नेतृत्व में, ग्रेटर नोएडा से प्रदेश अध्यक्ष जतन भाटी से मुलाकात कर आगे चलेंगें तथा संगठन के सभी पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक का संचालन प्रदेश महासचिव सतीश कनारसी ने किया एवं इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव ब्रजेश भाटी, जिलाध्यक्ष कृष्ण नागर, मण्डल सचिव दुर्गेश शर्मा, महानगर युवा जिलाध्यक्ष अमित अवाना, महानगर अध्यक्ष अर्जुन प्रजापति आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। केवी वर्ड स्कूल, डेल्टा-3 ग्रेटर द्वारा शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर…
-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…
ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…
माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…
-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…