" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों के विद्यार्थियों की सहभागिता के साथ भव्य अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत सभी ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाएं चार वर्गों में आयोजित की गईं अंडर-12 बालक, अंडर-12 बालिका, अंडर-15 बालक एवं अंडर-15 बालिका। प्रतियोगिता का शुभारंभ राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या शिखा सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ की प्रारंभिक स्पर्धाएं आयोजित की गईं। दूसरे दिन, 31 अक्टूबर को लंबी कूद, डिस्कस थ्रो एवं गोला फेंक जैसी विभिन्न फील्ड स्पर्धाएं संपन्न हुईं। प्रतियोगिता के अंतिम दिन, 2 नवंबर को 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ के फाइनल मुकाबलों के साथ रिले रेस एवं मिक्स्ड रिले रेस का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कैम्ब्रिज स्कूल तथा  राम -इंटरनेशनल स्कूल ने ग्रेटर नोएडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की तथा राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।

विभिन्न आयु वर्गों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब निम्नलिखित प्रतिभागियों ने हासिल किया—

मायरा सिंह, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा — अंडर-12 बालिका वर्ग की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी।

देव राजपूत, कैम्ब्रिज स्कूल, ग्रेटर नोएडा — अंडर-12 बालक वर्ग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी।

मानिका शर्मा, कैम्ब्रिज स्कूल, ग्रेटर नोएडा — अंडर-15 बालिका वर्ग की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी।

अंश श्रीवास्तव, कैम्ब्रिज स्कूल, ग्रेटर नोएडा — सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब।

समापन समारोह में राम-ईश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस  अध्यक्ष डॉ. आर. सी. शर्मा एवं समूह की प्रबंध निदेशक प्रतिभा शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं ट्रॉफियाँ प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साह, मेहनत और खेल कौशल की सराहना की। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। प्रतियोगिता में जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों ने भी पूरे उत्साह के साथ इस आयोजन का आनंद लिया। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में खेल भावना, आपसी सौहार्द, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक यादगार आयोजन सिद्ध हुई।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

27 minutes ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

23 hours ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

23 hours ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

24 hours ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

1 day ago

डीपीएस ग्रेटर नोएडा में इंटर-डीपीएस राष्ट्रीय एथलेटिक मीट (गर्ल्स ओपन)-2026 का भव्य शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), ग्रेटर नोएडा में 30 एवं 31 अक्टूबर को डीपीएस…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>