ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), ग्रेटर नोएडा में 30 एवं 31 अक्टूबर को डीपीएस सोसाइटी के तत्वावधान में इंटर-डीपीएस राष्ट्रीय एथलेटिक मीट गर्ल्स (ओपन)-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देशभर के 44 डीपीएस विद्यालयों की लगभग 250 बालिका खिलाड़ी भाग ले रही हैं।
30 अक्टूबर को आयोजित उद्घाटन समारोह में पद्म भूषण से सम्मानित एवं डीपीएस सोसाइटी के अध्यक्ष श्री वी. के. शुंगलू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में श्रीमती मधु शुंगलू, डीपीएस सोसाइटी की संयुक्त निदेशक सुश्री डॉली चानना, गौतम बुद्ध नगर के जिला खेल अधिकारी श्री परवेज अली तथा डीपीएस ग्रेटर नोएडा की विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य श्री बी. बनर्जी भी उपस्थित रहे। श्री शुंगलू ने खिलाड़ियों के समर्पण और अनुशासन की सराहना करते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच उत्साहपूर्ण मुकाबले जारी हैं। समाचार लिखे जाने तक गोला फेंक स्पर्धा में डीपीएस दुर्ग की अनुषा सिंह ने प्रथम, डीपीएस दुलियाजान (असम) की जन्माशा काश्या एस. ने द्वितीय तथा डीपीएस चंडीगढ़ की गौतमी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ग्रेटर नोएडा,30 अक्टूबर। कर्मचारियों के कल्याण एवं उनके परिवारों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए…
- बीए अंग्रेजी के छात्र आदित्य ने मोंटेनेग्रो के बुडवा में पुरुषों के 55 किलोग्राम…
-खुशियों का सम्मान, अपनों का साथ यही है कैलाश परिवार की पहचान ग्रेटर नोएडा। करवा…
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध नगर में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और महिलाओं को आर्थिक…
ग्रेटर नोएडा,25 अक्टूबर। ब्राह्मण सभा उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा ने अपना ग्यारहवां स्थापना दिवस समारोह…
ग्रेटर नोएडा। एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने मलेशिया में अपने पीजीडीएम छात्रों के लिए ग्लोबल…