" data-ad-slot="">

कैलाश इंस्टीट्यूट की ओर से करवा चौथ पर महिला फैकल्टी एवं फैकल्टी सदस्यों के लिए विशेष मेहंदी कार्यक्रम

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-खुशियों का सम्मान, अपनों का साथ यही है कैलाश परिवार की पहचान

ग्रेटर नोएडा। करवा चौथ के पावन अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज की ओर से सभी महिला फैकल्टी सदस्यों एवं पुरुष फैकल्टी सदस्यों की पत्नियों के लिए एक विशेष मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान की इस अनूठी पहल का उद्देश्य नियमित कार्यभार और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच व्यस्त रहने वाली महिलाओं को कुछ खुशनुमा पल देना तथा त्योहार की खुशियों को उनके साथ साझा करना था। आज के व्यस्त जीवन में महिलाएं कार्यस्थल और परिवार, दोनों की जिम्मेदारियां बखूबी निभाती हैं। करवा चौथ पर मेहंदी लगवाने की बढ़ती लागत को ध्यान में रखते हुए संस्थान ने यह सुंदर पहल की, ताकि सभी महिलाएँ बिना किसी अतिरिक्त खर्च की चिंता के त्योहार का आनंद ले सकें और अपनेपन का अनुभव कर सकें। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने उत्साहपूर्वक मेहंदी लगवाई। इसके बाद स्वादिष्ट स्नैक्स और संगीत पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संगीत, हँसी-खुशी और आपसी मेल-मिलाप से पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। सभी प्रतिभागियों ने इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया और संस्थान की इस संवेदनशील एवं सराहनीय पहल की प्रशंसा की।

इस अवसर पर सभी फैकल्टी सदस्यों ने संस्थान द्वारा समय-समय पर कर्मचारियों की खुशियों, सम्मान और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए किए जाने वाले प्रयासों की सराहना की। सभी ने मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप गोयल एवं एकेडमिक डायरेक्टर बिंदिया गोयल जी का हृदय से आभार व्यक्त किया और इस सुंदर आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का समापन खुशियों, आपसी प्रेम, शुभकामनाओं और करवा चौथ की मंगलकामनाओं के साथ हुआ। यह आयोजन संस्थान की उस सकारात्मक सोच को दर्शाता है, जिसमें कर्मचारियों को केवल कार्य का हिस्सा नहीं, बल्कि संस्थान के परिवार का अभिन्न अंग माना जाता है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

‘सशक्त महिला उद्यमी संगठन’ का शुभारंभ, डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा की काव्यवाणी ने किया मातृशक्ति का अभिनंदन

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध नगर में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और महिलाओं को आर्थिक…

3 days ago

ब्राह्मण सभा के 11वें स्थापना दिवस पर ब्रह्म चेतना स्मारिका का हुआ विमोचन, सुप्रसिद्ध गीतकार संतोष आनन्द ने जीता लोगों का दिल

ग्रेटर नोएडा,25 अक्टूबर। ब्राह्मण सभा उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा  ने अपना ग्यारहवां स्थापना दिवस समारोह…

5 days ago

एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने मलेशिया में ग्लोबल इमर्शन प्रोग्राम 2026 सफलतापूर्वक किया पूरा

ग्रेटर नोएडा।  एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने मलेशिया में अपने पीजीडीएम छात्रों के लिए ग्लोबल…

5 days ago

“सशक्त महिला उद्यमी संगठन” का शुभारंभ, गौतम बुद्ध नगर से शुरुआत, पूरे प्रदेश में महिला उद्यमी होंगी सशक्त

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध नगर के औद्योगिक इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ा। महिला…

5 days ago

लॉयड कॉलेज के छात्रों ने क्राइस्ट यूनिवर्सिटी में हुए हैकथॉन में मारी बाजी

ग्रेटर नोएडा।  क्राइस्ट यूनिवर्सिटी गाजियाबाद में आयोजित हैकइंडिया - हैकजेनेसिस 2026 में टीम ग्रूट ने…

5 days ago

सिनेमा और रचनात्मक संवाद का मंच बना NDFF का पहला नोएडा चैप्टर ‘टॉक सिनेमा ऑन द फ्लोर’

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता समीक्षक संजीव श्रीवास्तव, फिल्मकार अशोक ढींगरा और डॉक्यूमेंट्री निर्देशक हरीश शर्मा…

5 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>