" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

सिनेमा और रचनात्मक संवाद का मंच बना NDFF का पहला नोएडा चैप्टर ‘टॉक सिनेमा ऑन द फ्लोर’

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता समीक्षक संजीव श्रीवास्तव, फिल्मकार अशोक ढींगरा और डॉक्यूमेंट्री निर्देशक हरीश शर्मा ने साझा किए अपने अनुभव

हरीश शर्मा और NDFF संस्थापक आशीष के. सिंह ने पुरस्कृत डॉक्यूमेंट्री ‘ब्राजील इन बनारस’ की विशेष फोटो फ्रेम भेंट कर सिनेमैटोग्राफर मानिका को सम्मानित किया

नोएडा। न्यू दिल्ली फिल्म फाउंडेशन (NDFF) की मासिक पहल ‘टॉक सिनेमा ऑन द फ्लोर’ (TCOTF) का पहला नोएडा चैप्टर 24 अक्टूबर को रवि सरीन फिल्म इंस्टीट्यूट में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में फिल्मकारों, समीक्षकों, विद्यार्थियों और सिनेमा प्रेमियों ने फिल्म निर्माण, रचनात्मकता और कहानी कहने की कला पर विचार साझा किए। कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण रहा फिल्मकार हरीश शर्मा और NDFF के संस्थापक आशीष के. सिंह द्वारा सिनेमैटोग्राफर मानिका का सम्मान। मानिका को हरीश शर्मा की पुरस्कार विजेता डॉक्यूमेंट्री ‘ब्राजील इन बनारस – द भैरब दत्त स्टोरी’ की विशेष फोटो फ्रेम भेंट की गई। मानिका हरीश शर्मा की डॉक्यूमेंट्री फिल्मों की सिनेमैटोग्राफर रही हैं। इस अवसर पर हरीश शर्मा ने कहा, “निर्देशक कहानी का सपना देखता है, लेकिन उस सपने को दृश्य रूप सिनेमैटोग्राफर देता है। मेरी डॉक्यूमेंट्री यात्रा में मानिका का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कैमरे के पीछे काम करने वाले कलाकार भी उतने ही सम्मान के हकदार हैं।”

‘माय जर्नी’ सत्र में हरीश शर्मा ने पत्रकारिता, फिल्म पीआर, मीडिया और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट से फिल्म निर्देशन तक के अपने तीन दशक से अधिक लंबे सफर को साझा किया। 400 से अधिक फिल्मों से जुड़े रहे शर्मा ने अपनी डॉक्यूमेंट्री ‘आदि कैलाश’, ‘ब्राजील इन बनारस’ और ‘ए लाइफ ऑफ कम्पैशन – भिक्खु संघसेना’ के निर्माण और उनके पीछे की सोच पर चर्चा की। उनकी डॉक्यूमेंट्री ‘आदि कैलाश’ और ‘ब्राजील इन बनारस’ को हाल ही में 11वें देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्रमशः सर्वश्रेष्ठ पर्यटन डॉक्यूमेंट्री और सर्वश्रेष्ठ खेल डॉक्यूमेंट्री के पुरस्कार मिले थे।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता फिल्म समीक्षक संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि फिल्म समीक्षा में निर्देशक के विज़न को समझना और स्वतंत्र तथा कम बजट की फिल्मों को प्रोत्साहित करना जरूरी है। वहीं फिल्मकार एवं सिनेमा शिक्षक अशोक ढींगरा ने अपनी मास्टरक्लास में कैमरा, फ्रेमिंग और दृश्य संयोजन की बारीकियां समझाईं। NDFF के संस्थापक आशीष के. सिंह ने सार्थक सिनेमा और स्वतंत्र फिल्मकारों को मंच देने की प्रतिबद्धता दोहराई। युवा फिल्मकार नितिश शर्मा और देवांश सिंह ने अपने रचनात्मक विचार प्रस्तुत किए, जबकि विंग कमांडर (डॉ.) आर. डी. देशपांडे ने संगीतमय प्रस्तुति दी। रवि सरीन फिल्म इंस्टीट्यूट के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम दिल्ली से बाहर TCOTF का पहला आयोजन था, जिसका उद्देश्य दिल्ली-एनसीआर के फिल्मकारों और रचनात्मक प्रतिभाओं को एक साझा मंच पर जोड़ना है। फोटो कैप्शन: नोएडा में आयोजित ‘टॉक सिनेमा ऑन द फ्लोर’ कार्यक्रम में फिल्मकार हरीश शर्मा और NDFF संस्थापक आशीष के. सिंह, सिनेमैटोग्राफर मानिका को पुरस्कार विजेता डॉक्यूमेंट्री ‘ब्राजील इन बनारस – द भैरब दत्त स्टोरी’ की विशेष फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित करते हुए।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टीट्यूट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, संस्थान के निदेशक ने बच्चों को किया प्रोत्साहित

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में बाल दिवस के अवसर पर…

12 hours ago

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

1 week ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 week ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

1 week ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 weeks ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>