एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के. गोयल लेगेसी ओरेशन’ का शुभारंभ, सेवा, समर्पण और शिक्षा के मूल्यों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में 4 नवंबर 2026 को प्रेरणांजलि दिवस का आयोजन श्रद्धा, सम्मान एवं सामाजिक सरोकारों के साथ किया गया। इस अवसर पर संजीव मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा संस्थान में ‘एस.के. गोयल लेगेसी ओरेशन’ का भव्य शुभारंभ किया गया। यह आयोजन संजीव गोयल एवं संस्थान के संस्थापक एस.के. गोयल जी की स्मृतियों को समर्पित रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी द्वारा किया गया।
तदुपरांत श्रीमति कुसुम लता के द्वारा एस.के. गोयल जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया उसके पश्चात संस्थान के प्रबंधकीय निदेशक श्री संदीप गोयल जी के द्वारा इस कार्यक्रम के महत्वता पर विचार व्यक्त किए गए। तदुपरांत आनंद चौहान ने ओरेशन के विषय: योग्यता से बड़ी है निष्ठा : उत्कृष्टता की इच्छा, दृढ़ता का साहस और परिवर्तन की शक्ति पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को महान व्यक्तित्वों के विचारों, दूरदर्शिता और जीवन मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने बहुत सारे सफल उद्यमियों के उदाहरण देते हुए छात्रों को प्रेरित किया। ‘एस.के. गोयल लेगेसी ओरेशन’ का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, नेतृत्व, सामाजिक विकास एवं राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करना तथा संस्थापक एस.के. गोयल की दूरदर्शी सोच और उनके मूल्यों को आगे बढ़ाना है। यह ओरेशन एक ऐसी वैचारिक परंपरा के रूप में विकसित किया जाएगा, जो आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करेगी। कार्यक्रम में विपिन साहनी , हरीश गुप्ता , ऋषि केश त्रिपाठी , पुरुषोत्तम पालीवाल , गौरव अग्रवाल के द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 12:30 बजे भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें 3500 से ज़्यादा उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें साठ यूनिट से ज़्यादा रक्तदान किया गया जिसमें रक्तदान के माध्यम से मानव सेवा और जीवन बचाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के उपरांत सामाजिक गतिविधियों में राम लाल वृद्धा आश्रम को भंडारे का प्रसाद प्रदान किया गया साथ ही गौसाला में गायों की सेवा के लिए दान दिया गया। इस अवसर पर एक हज़ार से अधिक अतिथियों , संस्थान प्रबंधन, फैकल्टी सदस्यों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। सभी ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों एवं समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि व्यक्ति भले ही इस संसार से विदा हो जाए, लेकिन उसके विचार, संस्कार और समाज के प्रति किए गए कार्य सदैव जीवित रहते हैं। सच्ची श्रद्धांजलि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज के लिए सकारात्मक योगदान देना है।
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। केवी वर्ड स्कूल, डेल्टा-3 ग्रेटर द्वारा शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर…
-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…
ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…
माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…
-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…