ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में बाल दिवस के अवसर पर उत्साह, उमंग और मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के सभी फैकल्टी एवं स्टाफ सदस्यों के बच्चे उपस्थित रहे और उन्होंने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के स्वागत एवं मनोरंजक गतिविधियों के साथ हुई। बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर, विभिन्न खेल एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेलों और प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण आकर्षण मास्टर दक्ष यादव द्वारा प्रस्तुत स्वास्थ्य जागरूकता वार्ता रही। उन्होंने बच्चों को जंक फूड के हानिकारक प्रभावों के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से जानकारी दी तथा स्वस्थ खान-पान और पौष्टिक भोजन को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को बच्चों तक रोचक ढंग से पहुंचाने के लिए क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। सामूहिक लंच के दौरान भी बच्चों ने एक-दूसरे के साथ खुशी के पल साझा किए। पूरे कार्यक्रम में हंसी-खुशी, उत्साह और अपनापन देखने को मिला।
इसके पश्चात केक कटिंग, डांस और संगीत के साथ बच्चों ने जमकर आनंद लिया।
इस अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप गोयल ने देश के सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें अच्छी शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य और सुरक्षित वातावरण देना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, अपने सपनों को पहचानने और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने पूरे कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और अनेक यादगार पलों के साथ समारोह का समापन हुआ। कैलाश इंस्टीट्यूट का यह बाल दिवस समारोह बच्चों की मुस्कान, स्वस्थ जीवनशैली और खुशहाल भविष्य के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का सुंदर उदाहरण रहा।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…