" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

ब्राह्मण सभा के 11वें स्थापना दिवस पर ब्रह्म चेतना स्मारिका का हुआ विमोचन, सुप्रसिद्ध गीतकार संतोष आनन्द ने जीता लोगों का दिल

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,25 अक्टूबर। ब्राह्मण सभा उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा  ने अपना ग्यारहवां स्थापना दिवस समारोह उमंग व उत्साह के साथ रविवार को तिवोली रिसोर्ट में मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीचन्द शर्मा एमएलसी, अभिषेक शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष, गीता पंडित, चेयरपर्सन दादरी, गोस्वामी सुशील जी महाराज, महर्षि भृगु पीठाधीश्वर शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर ब्रह्म चेतना स्मारिका का विमोचन किया गया एवं समाज में उत्कृष्ट योगदान करने वाले ब्राह्मणों और प्रतिभावान बच्चों को विभिन्न पुरस्कारों गीतकार संतोष आनंद  ने “एक प्यार का नगमा है” गीत गाकर और अपना आशीर्वाद देकर कार्यक्रम में पहुँचे लोगों में जोश भर दिया। श्री मुकेश कुमार शर्मा जी ने अपनी कविताओं और मंच-संचालन से समारोह में समाँ बाँधा। श्रीमती शिखा जी ने भी अपनी कविताओं के माध्यम से कार्यक्रम को रोचक बनाया।से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कवियों व मशहूर फिल्म गीतकार संतोष आनन्द ने अपने चिरपरिचित गीत से महफिल को आनंदित कर दिया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्रीचन्द शर्मा ने देश में ब्राह्मणों की स्थिति शिक्षा समाज में योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति आज के समय से बहुत आगे थी। द्वापर व त्रेता में भारत की तकनीकी व विज्ञान बहुत आगे थी, आज जो विदेशों में एआई व विमान तकनीकी की बात की जा रही है व हमारे यहां पहले से मौजूद रही है। कार्यक्रम के समापन पर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुरेश चन्द पचौरी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया और संगठन को और मजबूत करने के लिए लोगों से अपील भी किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी नेमचन्द अटल, कुलदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, डॉ. एस.एन. शैली, वेद प्रकाश शर्मा, दिनेश दीक्षित, ममता तिवारी, देवी शरण शर्मा, जी.पी. गोस्वामी, अमित उपाध्याय, हरेन्द्र शर्मा, देवी शरण शर्मा, प्रदीप उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टीट्यूट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, संस्थान के निदेशक ने बच्चों को किया प्रोत्साहित

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में बाल दिवस के अवसर पर…

12 hours ago

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

1 week ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 week ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

1 week ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 weeks ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>