ग्रेटर नोएडा,25 अक्टूबर। ब्राह्मण सभा उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा ने अपना ग्यारहवां स्थापना दिवस समारोह उमंग व उत्साह के साथ रविवार को तिवोली रिसोर्ट में मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीचन्द शर्मा एमएलसी, अभिषेक शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष, गीता पंडित, चेयरपर्सन दादरी, गोस्वामी सुशील जी महाराज, महर्षि भृगु पीठाधीश्वर शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर ब्रह्म चेतना स्मारिका का विमोचन किया गया एवं समाज में उत्कृष्ट योगदान करने वाले ब्राह्मणों और प्रतिभावान बच्चों को विभिन्न पुरस्कारों गीतकार संतोष आनंद ने “एक प्यार का नगमा है” गीत गाकर और अपना आशीर्वाद देकर कार्यक्रम में पहुँचे लोगों में जोश भर दिया। श्री मुकेश कुमार शर्मा जी ने अपनी कविताओं और मंच-संचालन से समारोह में समाँ बाँधा। श्रीमती शिखा जी ने भी अपनी कविताओं के माध्यम से कार्यक्रम को रोचक बनाया।से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कवियों व मशहूर फिल्म गीतकार संतोष आनन्द ने अपने चिरपरिचित गीत से महफिल को आनंदित कर दिया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्रीचन्द शर्मा ने देश में ब्राह्मणों की स्थिति शिक्षा समाज में योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति आज के समय से बहुत आगे थी। द्वापर व त्रेता में भारत की तकनीकी व विज्ञान बहुत आगे थी, आज जो विदेशों में एआई व विमान तकनीकी की बात की जा रही है व हमारे यहां पहले से मौजूद रही है। कार्यक्रम के समापन पर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुरेश चन्द पचौरी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया और संगठन को और मजबूत करने के लिए लोगों से अपील भी किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी नेमचन्द अटल, कुलदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, डॉ. एस.एन. शैली, वेद प्रकाश शर्मा, दिनेश दीक्षित, ममता तिवारी, देवी शरण शर्मा, जी.पी. गोस्वामी, अमित उपाध्याय, हरेन्द्र शर्मा, देवी शरण शर्मा, प्रदीप उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।







