क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

Diwali fair organised at Queens Carmel School, children displayed their entrepreneurial talent and set up attractive stalls.

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और उद्यमिता कौशल का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए। इस दौरान बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेले में मनोरंजन के लिए झूले, खेल और खानपान के आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जहां बच्चों ने खूब मस्ती की।

स्कूल की सेंटर हेड एवं प्रधानाचार्य संध्या कुमारिया ने बताया कि मेले का उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ उद्यमिता कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करना है। कक्षा चार से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने इसमें अपने-अपने स्टॉल लगाए। बच्चों को आपसी सहयोग और नए विचारों के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके माध्यम से उन्हें कौशल बोध और कौशल विकास से जोड़ने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच, टीम वर्क और प्रबंधन क्षमता विकसित होती है। बच्चे अपने विचारों को व्यवहार में उतारना सीखते हैं। मेले में स्टॉल लगाने वाले विद्यार्थी भी अपने प्रयासों को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। विद्यार्थियों ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से उन्हें नई चीजें सीखने और अपने कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। वहीं, मेले में पहुंचे अभिभावकों ने बच्चों के स्टॉल पर जाकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों एवं अन्य उत्पादों का आनंद लिया। पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES