खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
ग्रेटर नोएडा,01 नवम्बर। होली पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह ‘स्पर्धा 2026’ उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश ‘खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ’ रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत भाषण और आकर्षक मार्च पास्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन संजय तोमर मौजूद रहे। समारोह के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख एडवोकेट ईश्वर पहलवान तथा विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त डीएसपी के.के. शर्मा अपनी पत्नी के साथ उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने मशाल प्रज्वलित कर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इसके बाद खेल कप्तान ने खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन की शपथ दिलाई तथा गुब्बारे छोड़कर समारोह का औपचारिक आगाज किया गया।
स्वागत गीत के बाद प्रधानाचार्या अंजू पुरी ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ‘जय श्रीराम’ उद्घाटन नृत्य के साथ टॉलीवुड और स्पेनिश नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।खेल प्रतियोगिताओं में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हूप बैलेंस, मोटू-पतलू रेस, हर्डल रेस, थ्री लेग रेस और 100 व 200 मीटर दौड़ सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। नन्हे विद्यार्थियों की ड्रिल और योग-जुंबा प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।समारोह ने विद्यार्थियों को टीम भावना, सहयोग, आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। अंत में आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…
-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…
ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), ग्रेटर नोएडा में 30 एवं 31 अक्टूबर को डीपीएस…
ग्रेटर नोएडा,30 अक्टूबर। कर्मचारियों के कल्याण एवं उनके परिवारों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए…
- बीए अंग्रेजी के छात्र आदित्य ने मोंटेनेग्रो के बुडवा में पुरुषों के 55 किलोग्राम…