रबूपुरा। देश मे वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए कोरोना पीड़ितों एवं जरूरतमन्दों की आर्थिक मदद के लिए ग्रामीण क्षेत्र में किसान भी निरन्तर हाथ बढ़ाने में जुटे हैं। मंगलवार को एक किसान ने मुख्यमंत्री कोविड केयर फंड मे एक लाख का दान दिया । जानकारी अनुसार रबूपुरा के गांव महमदपुर जादौन निवासी किसान ठाकुर सत्यवीर सिंह मंगलवार की दोपहर अपने साथियों के साथ स्थनीय विधायक धीरेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचे तथा एक लाख का चेक सौंपा । सत्यवीर सिंह किसान संगठन भाकियू भानु के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं । इस दौरान सोशल डिस्टेडिंग का विशेष ध्यान रखते हुए आमजन से अपील की कि सभी एकजुट होकर इस महामारी से निपटने में सहयोग करें तथा अनावश्यक रूप से अपने घरों से बाहर नही निकलें। इसी प्रकार बीमारी की कड़ी को तोड़ा जा सकता है। उधर विधायक स्थानीय लोगो द्वारा किये जा रहे सहयोग के लिये आभार प्रकट किया है ।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…