" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

किसानों को प्रशासन ने नहीं जाने दिया दिल्ली, घर के अंदर किया नजरबंद

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को किसान एकता संघ के नेतृत्व में दिल्ली कूच करने वाले किसानों को मुस्तैद प्रशासन दिल्ली नहीं जाने दिया बल्कि संगठन के पदाधिकारियों को घर पर ही नजरबंद कर समूचे दिन पहरा बिठाए रखा। इस बीच अपनी मांगों को लेकर किसानों ने नारेबाजी की और ढोलक बजाकर क ृषि कानूनों का विरोध जताया। तदउपरान्त मौके पर पहंुचे अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन महिला बिंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के निर्णय अनुसार शुक्रवार को कृषि बिलों के विरोध में दिल्ली कालंदी कुंज बार्ड़र पर जा रहे थे। इसी बीच प्रशासन ने उन्हें वहीं रोकते हुए नजरबंद कर लिया। इसी बीच क्षेत्र से काफी संख्या में संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व किसान गीता भाटी के आवास पर पहंुुचे और दिल्ली जाने की जिद पर अड़ गये। जिसे लेकर स्थानीय प्रशासन व किसानों के बीच नोंक-झोंक भी हुई और वहीं धरने पर बैठ गये। लेकिन कोतवाली प्रभारी दिनेश यादव ने मोर्चा संभालते हुए उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराते हुए वापिस जाने की अपील की। मौके पर पहुंचे एडीसीपी को ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त किया गया। इस मौके पर जगदीश शर्मा, रीचा भाटी, कृष्ण शर्मा, सरोज देवी, कविता, लक्ष्मण, अशोक, कल्लन, नेपाल, विकास, योगेश, धर्मवती आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

5 hours ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

6 hours ago

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

2 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

2 days ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

3 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>