रबूपुरा। सोमवार को किसान एकता संघ संगठन के कार्यकर्ताओं ने गांव आछेपुर में एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें क्षेत्रीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए शीर्ष नेतृत्व अनुसार संगठन विस्तार किया गया। संगठन के मीडिया प्रभारी रमेश कसाना ने बताया कि इस दौरान अनिल भाटी को तहसील सचिव, शिवकुमार को ब्लाक उपाध्यक्ष, रोहित का ब्लाक सचिव नियुक्त किया गया तथा साथ ही उमेश प्रधान, गम्भीर सिंह, श्रीचंद, सूरजपाल, राजकिरन, पाली, अजीत, सोनू आदि को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौपते हुए सदस्यता दिलाई गई। बैठक की अध्यक्षता श्रीचंद सिंह व संचालन मनोज नागर ने किया तथा इस मौके पर जयवीर नागर, जगदीश शर्मा, सुभाष भाटी, गवेन्द्र राजपूत, दुर्गेश शर्मा आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
किसान एकता संघ संगठन का हुआ विस्तार, कई लोगों ने ली सदस्यता






