किसान कामगार मोर्चा ने मई दिवस पर गरीब मजूदरों को वितरित किया राशन

मजदूर दिवस

ग्रेटर नोएडा,1 मई। मजदूर दिवस 1 मई के अवसर पर कासना में किसान कामगार मोर्चा के पदाधिकारी देवेंद्र  बंसल, भूप सिंह भाटी व सौरभ राम भाटी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किसान कामगार मोर्चा द्वारा मजदूरों को राशन वितरण किया तथा उनको कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए राशन दिया गया। मजदूरों से कहा कि आप मास्क लगाकर वह 2 गज की दूरी बनाकर अपने घर में रहकर इस महामारी का मुकाबला करें। शासन द्वारा बताए हुए नियमों का पालन करें, किसान कामगार मोर्चा सदैव आपके साथ है, आपका जीवन सुरक्षित रहे इसलिए आप लोग नियमों का उल्लंघन ना करें। शासन प्रशासन का साथ दें। किसान कामगार मोर्चा मजदूर दिवस के मौके पर एक संकल्प लेता है कि हमेशा नियमों का पालन करके आपके दुख और सुख में आपके साथ रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *